कुमार आजवानी के साथ करेंगे Run for Disable Soldiers
वर्ष 2016 में भी नाप चुके हैं Delhi से मुंबई तक की दूरी
पहली बार Disabled वीर सैनिकों के लिए मैराथन से उत्साहित है सुनील शर्मा
रन शुरू होने से पहले ही इस Event के लिए करीब 8 लाख रुपए चंदा राशि मिल चुकी है। भारत के अलावा चीन, USA, ताइवान, ब्राज़ील, अफ्रीका व फ्रांस आदि देशों में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा चुका उपमंडल संगड़ाह के गांव माईना का धावक Disabled Soldiers के लिए आयोजित इस रन की तैयारियां पूरी कर चुका है। कड़ाके की सर्दी व कोहरे के बीच जहां आम लोग का सुबह-सुबह घर से बाहर निकलना भी दुश्वार हो चुका है, वहीं Sirmauri Tiger 🐅 ऐसी ठंड में प्रतिदिन औसतन 50 किलोमीटर दौड़ेगा। बातचीत में सुनील शर्मा ने बताया कि, वह देश के सिपाहियों के लिए आयोजित होने वाले इस Event से काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि, सिरमौर जिला के त्रिलोकपुर की Kidney की बिमारी से पीड़ित चौथी कक्षा की वंशिका को हाल ही में वह 51 हजार की चंदा राशि जारी कर चुके हैं तथा दो अन्य मरीजों को भी जल्द सहायता राशि जारी की जाएगी।
सुनील शर्मा की अब तक की उपलब्धियां
2- 25, जुलाई, 2018 को अमेरिका में आयोजित विकट परिस्थितियों वाली 135 मील की Death Valley Run रन को मात्र 35 घंटे 56 मिनट में पूरा किया।
3- South Africa में 10, जून, 2018 को संपन्न 90 Kilometer की कामरेड रन को वह 9 घंटे 49 मिनट में पूरा कर चुके हैं।
4- ब्राजील में 3, फरवरी, 2018 को सम्पन्न 135 मील की Marathon को वह 47 घंटों में पूरा कर चुके हैं।
4- दिल्ली में 7, जनवरी, 2018 संपन्न 24 घंटे की Stadium Run के दौरान 192 किलोमीटर की दूरी तय की।
6- ताइवान में 2, दिसंबर, 2018 को संपन्न 24 घंटे की ताइपे रन के दौरान वह 202 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं।
7- बेंगलुरु में 24, जुलाई, 2017 को हुई स्टेडियम रन के दौरान 24 घंटे में 192 किलोमीटर की दूरी तय की।
8- मुम्बई में 4, अगस्त 2016 को संपन्न हुई 1480 किलोमीटर की The Great India Run रन को मात्र 18 दिनों में पूरा कर वह इंडिया गेट से गेट वे ऑफ इंडिया तक पहुंचने वाले अग्रिणी धावकों में शामिल रहे।
9- विभिन्न सामाजिक उद्देश्यों अथवा चैरिटी के लिए वह दिल्ली से चंडीगढ़, कारगिल इंटरनेशनल रन, द सिरमौर चैरिटी रन, वैगामोन ट्रायल, चंडीगढ़ से रेणुकाजी व पूणे किसान रन आदि लंबी दूरी की दौड़ बिना रूके बिना थके पूरी कर चुके हैं।
Kidney व दिल के मरीजों के लिए जुटा चुके हैं लाखों की Charity
दिल्ली मुंबई तक की द ग्रेट इंडिया रन से शुरू हुआ हिमाचली Ultra Marathoner सुनील की सफलता का दौर जारी है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद World Championship जीतने के लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। सिरमौर तथा ऊना के सात किडनी व दिल के मरीजों के इलाज के लिए दो बार The Great Sirmour Charity run आयोजित कर वह करीब दस लाख का Donation एकत्रित कर चुके हैं। अपने प्रशंसकों, स्पोंसर्स व शुभचिंतकों से मिल रहे समर्थन व प्यार की बदौलत सुनील को अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कामयाबी की पूरी उम्मीद है।
Comments
Post a Comment