संगड़ाह की घाटों पंचायत में आयोजित किया Legal Literacy Camp
उपमण्डलीय विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सिरमौर प्रताप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संगड़ाह तहसील की ग्राम पंचायत दाना-घाटों में Legal Literacy Camp का आयोजन किया गया। शिविर मे क्षेत्र के लोगों को सरल भाषा में Law के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई ।
इस अवसर पर प्रताप सिंह ने कहा कि, Society के उपेक्षित व असहाय लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान करना राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। उन्होने बताया कि, संविधान के अनुच्छेद 39-ए के तहत अधिकारों का हनन होने पर राज्य द्वारा गरीब व असहाय व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है।
उन्होंने कहा कि, आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से बहुत से लोग आज भी अपने अधिकारों हेतु Court तक नही पहूंच पाते है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा इस तरह के शिविरों के आयोजन का उदेशय उन सभी जरुरत मंद लोगों, पात्र व्यक्तियों, महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, निर्धन परिवार, प्राकृतिक आपदा ग्रस्त लोग, किन्नर समुदाय तथा सामान्य वर्ग के लोग जिनकी वार्षिक Income 3 लाख से कम है, को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है। सादे कागज पर विधिक साक्षरता प्राधिकरण को आवेदन करने पर निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।रविवार को आयोजित इस शिविर मे Advocate Miss नेहा ने पत्नी, बच्चों व माता-पिता के खर्चं, भरण पोषण के अधिकार, विवाहित महिलाओं पर अत्याचार एवं कानूनी प्रावधान तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 पर जानकारी दी। अधिवक्ता कुमारी रूखसार ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व दहेज निरोधक अधिनिम 1961, Advocate सुरेन्द्र कुमार मौर्य ने Motor vehicle Accident का शिकार व्यक्तियों को प्रतिकर, मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम 1987, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न एवं छूआछुत निवारण अधिनियम 1987 तथा अधिवक्ता दुर्गा राम शर्मा ने गिरफ्तार व्यक्ति के अधिकार व कर्तव्य, दीवानी मामलों की प्रक्रिया के बारे सरल एवं स्थानीय भाषा में जानकारी दी।
इस मौके पर सदस्य लोक अदालत अमर सिंह ने सुलह एंव समझौते से विवादों का निपटारा करते हुए बताया कि, अपराध दिमाग की उपज है। उन्होंने कहा कि, जहां से झगड़ा शुरू होता है, उसका समाधान भी वहीं होता है। यदि Court Case से पहले ही आपसी समझ से समाधान निकाला जाए तो विवाद वहीं पर थम जाता है। इस अवसर पर तहसीलदार सगड़ाह आत्मा राम नेगी ने राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों को प्रदान की। इस अवसर पर पंचायत के प्रधान जय प्रकाश, उपप्रधान निक्का राम, Ex MLA रूप सिंह व सचिव विजेन्द्र ठाकुर सहित कईं गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment