सिरमौर मे 2,42,444 लोग लगवा चुके हैं Covid Vaccine : DC

15,130 लोगों के ठीक होने के साथ रिकवरी रेट पहुंचा 98.5 %

नाहन । सिरमौर जिला में अब तक 2,42,444 लोग कोविड-19 का टीका लगवा चुके हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि, जिला में 1,96,864 लोग Covid Vaccine की 1st डोज लगवा चुके हैं तथा 45580 लोगो ने दोनों डोज लगवा लिए हैं। उन्होंने बताया कि, जिला में कोरोना की रिकवरी रेट 98.5 % है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 7.9 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.3 प्रतिशत है। DM ने कहा कि, अब तक 1,93,730 लोगों की Corona Testing की गई है, जिनमें से 15354 लोग कोरोना Positive पाए गए थे। उन्होंने बताया कि, 15130 लोग कोरोना संक्रमण से जंग जीत चुके हैं तथा मात्र 210 लोगों की मृत्यु हुई है। जिला में अभी केवल 14 Active Cases हैं और सभी होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि, जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कोरोना मरीजों के लिए 294 बेड की सुविधा उपलब्ध है।उपायुक्त लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह लापरवाही करने से बचें और अनावश्यक रूप से बाजार व भीड़भाड़ वाली जगहों में न जाएं। कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना सुनिश्चित करें तभी इस संक्रमण से बचा जा सकता है।

Mask न पहनने वालों पर संगड़ाह Police ने कसी नकेल 

Police Subdivision मे हुए 18 चालान 

संगड़ाह। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों पर संगड़ाह पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दी है। बुधवार को बस Police Subdivision सगंड़ाह में मास्क न पहनने के लिए 18 लोगों के चालान किए गए तथा इनसे 500-500 रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई। इनमे से 10 चालान SDPO संगड़ाह नवीन झालटा ने किंकरी देवी पार्क के समीप किए, जबकि अन्य SHO रेणुकाजी व संगड़ाह ने किए। गौरतलब है कि, पिछले काफी दिनों से बाजार में अधिकतर लोग बिना मास्क दिखाई दे रहे थे। गत माह से क्षेत्र मे भारी संख्या मे पंहुच रहे पड़ोसी राज्यों के पर्यटक व बाइकर्स भी यंहा बार-बार कोरोना SOP की अवहेलना करते नजर आते हैं। इसके अलावा वाहन अधिनियम की अवहेलना के लिए भी 11 चालान किए जा चुके थे। डीएसपी संगड़ाह नवीन झालटा ने बताया कि, पुलिस द्वारा लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग तथा एमवी एक्ट के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

भाजयुमो मंडल इकाई ने किया कार्यकारिणी का विस्तार  

रणदीप व शर्मा नंद को बनाया गया महामंत्री

संगड़ाह। भाजपा रेणुकाजी मंडल इकाई द्वारा बुधवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।‌ मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि, कार्यकारिणी में रणदीप व शर्मा नंद को महामंत्री, कृष्ण व अनिल को उपाध्यक्ष तथा रविंद्र सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा द्वारा इसके अलावा करीब दो दर्जन अन्य लोगों को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई। युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि, भाजयुमो जिला इकाई तथा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से सलाह मशवरे के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।‌

16 को संगड़ाह पंहुचेगा पूर्व CM का अस्थि कलश 

संगड़ाह। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों को हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों की नदियों में प्रवाहित किया जाएगा। रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने बताया कि, वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए जो लोग शिमला व रामपुर नहीं जा पाए थे वह को 16 व 17 जुलाई को इसी क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश के अंतिम दर्शन कर सकते हैं। 16 जुलाई को अस्थि कलश 10 बजे सुबह बोगधार, साढ़े 11 बजे नौहराधार, बाद दोपहर 2 बजे हरिपुरधार, तथा 4 बजे उपमंडल मुख्यालय संगडाह में पंहुचेगा। इसके साथ ही दूसरे दिन 17 जुलाई को कुब्जा पवेलियन रेणुकाजी अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद कलश नीचे गिरी नदी में प्रवाहित किया जाएगा। 

अनुबंध शिक्षकों को शीघ्र नियमितिकरण का लाभ देने की मांग की 

संगड़ाह। हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ का एक प्रतिनिधि मंडल राज्य महासचिव संजीव ठाकुर के नेतृत्व में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत सिंह से मिला। संघ ने 2003 से पूर्व नियुक्त लगभग 100 अनुबंध शिक्षकों को जो एलपीए 2010 से छुट गये थे, उन्हे उनके कनिष्ठ शिक्षकों के समान पूर्व तिथि से नियमित करने का निवेदन किया। संघ के सिरमौर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्डीर ने कहा कि, शिक्षा निदेशक ने अविलंब इस विषय पर सम्बंधित शाखा को कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

टिप्पर खाई मे गिरने से चालक की मौत

संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह के अतंर्गत आने वाले खैरी-लानाचेता मार्ग पर ग्राउ गांव के समीप एक टिप्पर एचपी-71ए- 1579 गहरी खाई में जा गिरा। मंगलवार देर रात इस दुर्घटना में घायल डेबर-घाट गांव के चालक पंकज ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों द्वारा निजी वाहन से चालक को राजगढ़ अस्पताल के लिए ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी मानल गाँव से संजीव व विपन के अनुसार कच्चा डंगा धंसने से टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा। डीएसपी संगड़ाह नवीन झालटा ने बताया कि, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा चुका है। एसडीएम संगड़ाह डॉ नेगी ने बताया कि, मृतक के आश्रितों को 10 हजार रूपये की फौरी राहत राशि जारी की जा चुकी है। केस तैयार होने पर कुल 4 लाख की मदद सरकार की ओर से जारी की जाएगी।




 




 

Comments