BDC अध्यक्ष संगड़ाह ने मुख्यमन्त्री से की क्षेत्र के विकास पर चर्चा

डॉ देवकन्या की पुस्तक "मोहरा " के विमोचन के बाद दिया संगड़ाह आने का न्यौता 
संगड़ाह। पंचायत समिति अध्यक्ष संगड़ाह मेलाराम शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके सरकारी आवास ओकओवर में क्षेत्र की समस्याओं व इलाके मे निर्माणाधीन परियोजनाओं पर चर्चा की। सूचना एंव जनसंपर्क विभाग के पूर्व उपनिदेशक मेलाराम शर्मा ने हिमाचल की प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एंव लेखिका डॉ देवकन्या की पुस्तक "मोहरा" के विमोचन के बाद मुख्यमंत्री से अपने गृह क्षेत्र के मुद्दों पर बातचीत की। डॉ देवकन्या के कहानी संग्रह में उनकी 10 Stories छपी हैं। प्रकाशन संस्थान दिल्ली द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में डॉ देवकन्या ने हिमाचल प्रदेश में देवरथों में लगाए जाने वाले मुखोटे, जिन्हें मंदिरों में भी पूजा जाता है और हिमाचली बोली में Mohra कहा जाता है, के बारे में प्रचलित सामाजिक संरचना के ताने-बाने को कहानी का रूप दिया है। 
पुस्तक में हिमाचली परिवेश में व्याप्त देवदासी प्रथा "हेसण" नारी उत्पीड़न के लिए देव समाज के चेहरे को बेनकाब करती है। विमोचन के उपरांत चाय पर चर्चा के दौरान मेलाराम शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ विकास खंड संगड़ाह अथवा रेणुकाजी क्षेत्र की विकास परियोजनाओं पर चर्चा की और उनसे क्षेत्र की तैयार पड़ी अनेक विकास योजनाओं के शीघ्र Inaugration का आग्रह किया। Chief Minister ने न्यौता स्विकार करते हुए आश्वासन दिया कि, वह शीघ्र ही क्षेत्र मे तैयार योजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे और कुछ नई विकास योजनाएं भी स्वीकृत करेंगे। मेलाराम शर्मा ने रेणुका क्षेत्र के प्रति सहानुभूति जताने व क्षेत्र के विकास के प्रति चिंता जताने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि, उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह मे 33KV सबस्टेशन, किंकरी देवी Park व मुख्यमन्त्री लोक भवन के अलावा नौहराधार जल शक्ति कार्यालय व बोगधार ITI भवन के साथ-साथ क्षेत्र मे करोड़ों की सड़के व पेयजल योजनाएं उदघाट्न व शिलान्यास के लिए तैयार पड़ी है। इसके अलावा संगड़ाह के ज्युडीशियल अथवा Civil Court की घोषणा की उम्मीद भी क्षेत्रवासी CM के दौरे से लगाए हुए हैं। बतौर पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा की मुख्यमंत्री से यह चौथी भेंट थी।

नौहराधार के समीप पिकअप गहरी खाई में गिरने से 7 लोग घायल

संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले नौहराधार के समीप रविवार को देर शाम रौंडी के पास एक एप्लाइड फ़ॉर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।‌ जानकारी के अनुसार पिकअप HR (T) 7157 गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 7 लोग घायल हुए है। यह पिकअप चौरास से नौहराधार की ओर जा रही थी कि, अचानक चालक ने नियंत्रण खो बैठा व पिकअप में जा गिरी।‌ इसमे चालक कमलराज पुत्र सुंदर सिंह उम्र 37 गांव छोगटाली वर्ष, सुरेन्द्रा पत्नी कमलराज उम्र 35 वर्ष गांव छोगटाली, स्नेहा पुत्री कमलराज उम्र 14 वर्ष गांव छोगटाली, रघुवीर सिंह पुत्र मेहर चंद उम्र 33 वर्ष गांव चौरास, तपेन्द्र सिंह पुत्र सोहनलाल उम्र 28 वर्ष गांव चौरास, नितेश पुत्र सुभाष छोगटाली उम्र 20 वर्ष व गांव छोगटाली राजवंती पत्नी रघुवीर उम्र 30 वर्ष गांव चौरास गांव घायल हुए है।‌ घायलों को 108 एंबुलेंस में नौहराधार सीएचसी लाया गया। इनमे से तपेन्द्र सिंह को गहरी चोट आने के चलते चिकित्सकों ने सोलन रेफर किया। बताया जा रहा है कि यह लोग सभी एक ही परिवार के है जो आज रक्षाबंधन के मौके पर रिश्तेदार के घर गए थे। Police चौकी प्रभारी नौहराधार जयसिंह ने बताया कि, रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है मामले की छानबीन की जा रही है। उधर नायब तहसीलदार काकुराम भारद्वाज ने बताया कि, 6 घायल लोगों को दो हजार व गहरी चोट आई तपेन्द्र को पांच हजार रुपये की राहत राशि प्रशासन द्वारा जारी की गई है। 

रक्षा बंधन पर Buses में दिखी महिलाओं की भीड़

उपमंडल संगड़ाह मे HRTC द्वारा बंद की गई है 5 बसें

संगड़ाह। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सरकारी बसों में महिलाओं की भारी भीड़ दिखी तथा राखी बाँधने जा रही बहनों ने निशुल्क यात्रा की। भीड़ के चलते कईं बसों तो महिलाओं को खड़े खड़े सफर करना पड़ा। परिवहन निगम द्धारा पिछले तीन माह मे उपमंडल संगड़ाह मे चलने वाली पांच बसे बंद किए जाने के चलते यहां गत 12 अगस्त से उपायुक्त सिरमौर द्वारा जारी 50% यात्री संबधी आदेश अब तक लागू नही हो सके। करीब 90 हजार की आबादी वाले विकास खंड संगड़ाह में सोलन-नाहन, लोकल, चंडीगढ़, राजगढ़-रेणुकाजी व संगड़ाह-राजगढ़ बसें परिवहन निगम द्धारा बंद की जा चुकी है। भले ही बस में भीड़ थी मगर महिलाओं ने रक्षाबंधन के चलते अपने भाई की कलाई में रक्षाबंधन बांधने का क्रेज था। सैंकड़ो महिलाएं निजी बसों व अन्य वाहनों से भी अपने भाइयों से मिलने अपने गंतव्य तक पहुंची।

डेबरघाट में आगजनी से रिहायशी मकान राख

संगड़ाह मे Fire Station न होने से आगजनी से हर साल हो रहा है लाखों का नुकसान

संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव डेबरघाट में एक रिहायशी मकान में आगजनी की चपेट मे आने से करीब दो लाख का नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार डेबरघाट निवासी बस्तीराम के मकान में शनिवार रात शॉट सर्किट से आग लग गई। गनीमत यह रही कि, आग लगने से कोई जानी नुकसान नही हुआ। घर में मौजूद सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों के पास मात्र पहने हुए कपड़े ही बचे है, बाकि सब कुछ जल गया। जब आग लगी तो घर के लोग बाहर भागे और गांव वालों को सूचित किया। ग्रामिणों ने कुछ घंटे बाद हालांकि आग काबू पा लिया, मगर घर मे रखा सारा सामान राख हो गया। बस्तीराम के इस तीन मंजिले मकान निचली धरातल की दो मंजिलें तो बचा ली गई, मगर तीसरी मंजिल नही बचा पाए।गौरतलब है कि, उपमंडल संगड़ाह मे अग्निशमन केंद्र न होने के चलते हर साल क्षेत्र मे आगजनी से लाखों का नुकसान होता है और 65 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय नाहन से आज तक यहां दमकल विभाग का वाहन अथवा कोई कर्मी आग बुझाने नही पंहुचा। क्षेत्र मे या तो लोग खुद जान जोखिम मे डालकर आग बुझाते है या फिर घर या संपत्ती जलने के बाद ही आग बुझती है। नायब तहसीलदार नौहराधार काकू राम व पटवारी मंगल सिंह ने बताया कि, बीते शनिवार को बस्तीराम के घर मे लगी आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। 

विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े जीया लाल का आकस्मिक निधन

संगड़ाह। उपमंडल संगडाह की पंचायत शामरा के गांव काथला के जिया लाल उम्र 53 साल का बीती रात हृदय का गति रुकने से निधन हो गया है। वह पराड़ा पशु औषधालय में बतौर फार्मासिस्ट तैनात थे। जानकारी के अनुसार वह कल वह रक्षा बंधन के लिए घर आए थे और अपनी पत्नी के मायके बोगधार में रुके थे। रात को सीने में दर्द होने अथवा दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, इससे पहले भी दो बार हार्ट अटेक पड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार वह दो बहनों के इकलौते भाई थे। शांत स्वाभाव के बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के कारण उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शौक़ की लहर दौड़ गई है। हाटी समिति की संगड़ाह खंड इकाई, पशुपालन विभाग कर्मचारी संघ तथा भाजपा नेता बलवीर चौहान ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Mask न पहनने व COTPA की अवहेलना पर चालान, रक्षा बंधन पर बसों में भीड़

सार्वजनिक स्थानों पर Mask न पहनने तथा COTPA व MV act की अवहेलना के लिए Sangrah Police ने आज 7 लोगों के चालान काटे। रक्षा बंधन के अवसर पर यहां HRTC बसों में महिलाओं की भारी भीड़ दिखी तथा राखी बाँधने जा रही बहनों ने निशुल्क यात्रा की। भीड़ के चलते कईं महिलाओं को तो खड़े खड़े सफर करना पड़ा और कुछ को अन्य साधनों से भाई के घर पंहुचना पड़ा।


 

Comments