उत्कृष्ठ कार्यों के लिए 12 विभूतियों को सम्मानित करेगा सिरमौर कला संगम

28 जून 2023 को ददाहू मे होगा महाअलंकरण समारोह आयोजित 

संगड़ाह। हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम अपने 64वें महाअलंकरण समारोह 2023 में 12 विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों मे उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करेगा। पहाड़ी मृणाल आचार्य चंद्रमणि विशिष्ट द्वारा 1958 में स्थापित संस्था हिमाचल प्रदेश Sirmaur Kala Sangam तब से निरंतर साहित्य, सांस्कृतिक तथा सामाजिक क्षेत्र मे उत्कृट गतिविधियों के लिए हर साल अपने स्थापना दिवस तथा संस्थापक के जन्मदिन के अवसर पर विशेष लोगों को सम्मानित करता है। 28 जून को राष्ट्र स्तरीय कहा जाने वाला यह महा अलंकरण समारोह आयोजित होता है और इसमे विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय कार्य कर रही विभूतियों को डॉ यशवंत सिंह परमार, महाराजा राजेंद्र प्रकाश तथा आचार्य वशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित कियय जाता है। 

हिमाचल प्रदेश के 1st Chief Minister डॉ परमार को उनकी 117वीं जयन्ती अवसर पर कला संगम ने महाअलकरण समारोह मे आगामी वर्ष सम्मानित होने वाले 12 विशिष्ट जनो की सुची जारी कर दी है। सिरमौर कला संगम के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो ओमप्रकाश राही ने बताया कि, पदाधिकारियों के निर्णय अनूसार साहित्यिक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके हिमाचल के मण्डी जनपद के प्रसिद्ध उपन्यासकार गंगाराम राजी व हरियाणा के बलदेव राज तथा कला क्षेत्र में नाहन के प्रभात कुमार को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। समाजसेवा में अलग पहचान बनाने वाले राजस्थान के डॉ शरदचंद्र त्रिवेदी, हाब्बन (सिरमौर) की शकुंतला चौहान तथा Civil Hospital पाँवटा साहिब में सेवारत प्रसूति विज्ञान विशेषज्ञ डॉ सुधी गुप्ता को सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में 'हिम-हिमवन्ती' की उपसंपादक पांवटा की सरिता गर्ग व दिव्य हिमाचल के ददाहू से पत्रकार अमित अग्रवाल, चित्रकला के लिए भँगाणी साहिब (सिरमौर) के विशारद सिंह, नाट्यकला के लिए मण्डी की दक्षा शर्मा, पहाड़ी कविता के लिए शिलाई के प्रताप पराशर तथा संगीत के लिए उभरते हुए बाल कलाकार सराहन (हिमाचल) के भाविक शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। संगम के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि, 64वे अलकरण समारोह मे यह पुरस्कार राष्टृ स्तरीय समारोह 28 जून 2023 मे दिए जाएगें।

 

Comments