ठाकरे बोले झुकेगा नही, तो शिंदे ने भोंपू बंद होने की बात कही
प्रवर्तन निदेशालय ने मांगी थी 8 दिन की हिरासत
मुंबई। बहुचर्चित पात्रा चॉल भूमि घोटाला Case में घंटो पूछताछ के बाद गत मध्य रात्री Shivasena नेता एंव सामना के संपादक संजय राउत को ED ने गिरफ्तार कर लिया। राउत लगातार निर्दोष होने की बात कह रहे है। Medical के बाद सोमवार को उन्हें PMLA अदालत में पेश किया गया था। ED के वकील ने तर्क दिया कि, गुरु आशीष Construction Pvt. limited के पूर्व निदेशक प्रवीण राउत ने 1 पैसा भी निवेश नहीं किया। उन्हें 112 करोड़ ₹ मिले। जांच से पता चलता है कि, संजय व वर्षा राउत के खाते में 1.6 करोड़ ₹ Transfar किए गए थे। वकील हितेन वेनेगांवकर ने Court को बताया कि, जांच से पता चला है कि, उस रकम में से अलीबाग के किहिम बीच पर जमीन खरीदी गई थी। एक प्लाट सपना पाटकर के नाम पर लिया गया था। Investigation में यह भी पता चला कि, प्रवीण राउत संजय राउत के फ्रंट मैन थे। प्रवर्तन निदेशालय के Advocate ने दी दलील दी कि, संजय राउत को 4 बार तलब किया गया, लेकिन वह सिर्फ 1 बार एजेंसी के सामने पेश हुए। इस दौरान संजय राउत ने सबूतों व मुख्य गवाहों से छेड़छाड़ की कोशिश की है। केंद्रीय एजेंसी ने Court से 8 दिन की remand मांगी, मगर राउत वकील की दलील के बाद अदालत ने Sanjay Raut को चार अगस्त तक की ईडी हिरासत में भेज दिया।पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
संजय राउत के परिवार से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि, देश में बदला लेने की राजनीति चल रही है। हमें अपने विरोधियों को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि, देश में लोकतंत्र के साथ खिलावाड़ हो रहा है। केंद्रीय एजेंसियों के जरिए परेशान किया जा रहा है। जो भी BJP Government का विरोध कर रहा है, उसे जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि, जो झुक जाए, वो शिवसैनिक नहीं हो सकता। ठाकरे ने कहा कि, 'पुष्पा' में डायलॉग है- 'झुकेगा नहीं'..। असली शिवसैनिक जो झुकेगा नहीं, वह संजय राउत हैं।
रोज सुबह बजने वाला भोंपू अब गया @ CM शिंदेमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संजय राउत पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू तो अब अंदर गया। अब सुबह-सुबह भोंपू सुनने को नहीं मिलेगा। शिंदे ने कहा कि, ED अपना काम कर रही है। अगर आप ईमानदार हैं तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। शिंदे ने कहा कि जो जैसा करेगा, वैसा ही भरेगा।
Comments
Post a Comment