Congress प्रवक्ता ने उछाला गिरिपार की जाति विशेष को ST Status देने का मुद्दा

बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई के लिए भी रुपेंद्र ठाकुर ने CM पर तंज कसे

कांग्रेस नेता एंव पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने अनुसुचित जनजाति दर्जे के लिए BJP नेताओं का आभार जताया।

जिला सिरमौर के समूचे Giripaar क्षेत्र को ST Status न देकर BJP सरकार ने केवल जाति अथवा वर्ग विशेष का भला करने की कोशिश की है। यह आरोप Himachal Congress Spokesman एवं सचिव रूपेंद्र ठाकुर ने आज नाहन में PC मे लगाए। रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि, Chief Minister यह जान लें कि, Transgiri की जनता भोली-भाली है, बेवकूफ नहीं है। पत्रकार वार्ता मे उन्होंने बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था व पशुओं मे लंपी रोग पर भी State Government को घेरने की कोशिश की। उन्होने कहा की, भाजपा नेताओं ने गिरीपार क्षेत्र की पूरी आबादी को अनुसुचित जनजाति दर्जा देने का वादा किया था और अब विशेष जातियों को चयनित किया, जिससे क्षेत्र का विकास न होकर चुनिदा व्यक्तियों का विकास होगा। PCC Spokesman ने कहा कि, Public सब जानती है और आने वाले चुनाव में गिरीपार क्षेत्र की जनता भाजपा को आंखों में धूल झोंकने का करारा जवाब देंगी। अधिसूचना जारी होने पर सारी बातें जनता के सामने आ जाएगी। रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हिमाचल की स्थिति UP बिहार से भी बदतर हो गई है। ऊना में दिनदहाड़े Congress कार्यकर्ता को गोली मार दी जाती है, जिसके कई दिनों बाद भी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। जिला सिरमौर में कुछ माह पूर्व खनन विभाग के कर्मचारियों को उत्तराखंड के खनन माफिया अगवा कर ले गए थे। इसी तरह प्रदेश में खनन, वन, शराब सहित कई माफिया सक्रिय हैं। रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि, जयराम ठाकुर की सरकार भ्रष्टाचार वाली सरकार हैं। हिमाचल प्रदेश को देश के सामने तब शर्मिंदा होना पड़ा। उन्होने आरोप लगाए कि, जयराम ठाकुर की BJP Government ने पीपी कीट व सैनिटाइजर में घोटाला किया। देश सहित प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच चुके हैं। भाजपा सरकार ने हिमाचल में केवल दो ही विधानसभा क्षेत्र सराज व धर्मपुर के लोगों को रोजगार दिया है। महंगाई ने तो प्रदेश में आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। गैस सिलेंडर 1150 रुपए का हो गया है, तो पेट्रोल 95 रूपए पहुंच गया है। देश में पहली बार भाजपा की सरकार ने आटा, दूध व दही पर GST लगा दिया है। गरीब व्यक्ति को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। इसी तरह देश के लोगों द्वारा जो पैसा टैक्स के रूप में दिया जा रहा है। उसे फिजूलखर्ची पर लगाया जा रहा है, प्रदेश सरकार अमृत महोत्सव के बहाने करोड़ो रुपए टेंट व प्रदर्शनी के ऊपर लगा रही है। देश में गोवंश की रक्षा का दावा करने वाले भाजपा व VHP के लोग हिमाचल में नजर नहीं आ रहे हैं। गोवंश लंपी बीमारी से ग्रसित हैं, ना तो पशु चिकित्सालय में दवा मिल रही है न ही कोई उपाय, जिसके चलते किसानों के पशु लगातार मरते जा रहे हैं। रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने 10 गरंटिया दी है। जिसमें पहले 10 दिनों में OPS बहाल करना तथा 5 लाख युवाओं को रोजगार देना प्रमुख है। इस अवसर पर उनके साथ नाहन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी व कुछ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 
रविवार को 1 ओर जहां कांग्रेस प्रवक्ता ने गिरिपार को अनुसुचित जाति के मामले मे सरकार की खामिया गिनाई वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष रहे चुके आला Congress Leader दलीप चौहान ने केंद्रीय मंत्रीमंडल से जनजातीय दर्जे को मंजूरी मिलने को 154 पंचायतों के लिए 5 दशक की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। Giripaat की स्वर्ण जातियों को PM मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने Prime Minister नरेंद्र Modi व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ-साथ उन तमाम BJP नेताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने 55 साल पुरानी इस मांग को सिरे चढ़ाने का भरसक प्रयत्न किया। उन्होने कहा की, इस साल होने वाले विधानसभा Election मे गिरिपार की जनता भाजपा का आभार जरूर जताएगी।


Comments