जयराम को बताया कमजोर CM
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पर जड़े भ्रष्टाचार के आरोप
संगड़ाह। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने Shedule Tribe Status को PM मोदी मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने को Giripaar की Public से छलावा बताया। उन्होने कहा कि, यदि BJP Government की नीयत सही है, तो Himachal Election की आचार संहिता लागू होने से पहले इस पर विशेष सत्र बुलाकर अधिसूचना जारी करे। उपमंडल संगड़ाह के खेगुआ मे मौजूद रेणुकाजी के MLA विनय कुमार के गांव अथवा आवास मे आयोजित PC मे उन्होंने Power Minister सुखराम चौधरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। Media से बातचीत करते हुए अलका लांबा ने कहा कि, शोंग-टोंग, कड़छम बिजली परियोजना में सीधे तौर पर 396 करोड़ ₹ की धोखाधड़ी हुई है, जिसमे Power Ministet सुखराम चौधरी संलिप्त है। ऊर्जा मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह भी कहा कि, सिरमौर जिला में मीटर की खरीद पर भ्रष्टाचार करते हुए ₹65 प्रति दाम वाले बिजली मीटर को यहां पर 2572 रुपए खरीदा गया है।अलका लांबा ने यह भी कहा कि, महत्वपूर्ण Renukaji Dam Project के विस्थापितों के साथ जयराम सरकार द्वारा अन्याय कर उनका हक छीना जा रहा है। गिरिपार को जनजातीय दर्जे को उन्होंने चुनावी जुमला बताया और हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा का विशेष सत्र लाकर इसे कानून में तब्दील करने की अपील की। AAP मे भी रह चुकी अलका लांबा ने कहा की, जयराम ठाकुर कमजोर Chief Minister है और उनकी प्रशासन पर पकड़ नही है।
Comments
Post a Comment