नाले मे आई बाढ़ की चपेट में आने से तंदूला मे बुजुर्ग की Death

संगड़ाह मे मकान भूस्खलन की चपेट मे आने से 1 शख्स घायल 
संगड़ाह। भारी बारिश के बाद नाले मे आई बाढ़ से उपमंडल संगड़ाह की सेर-तंदूला पंचायत के मैथली गांव के 65 वर्षीय यशवंत  की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि, रविवार सांय यशवंत अपने दोस्त सुखदेव के साथ कुफ्टू गांव से मैथली अपने घर जा रहे थे। सैरतंदुला School के साथ  लगते बरसाती नाले को पार करते हुए वह अचानक बाढ़ व Landslide के मलबे की चपेट में आ गए। यशवंत नाले की बाढ़ के साथ बह गया, जबकी सुखदेव की जान बच गई। कुछ समय बाद हालांकि ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर यशवंत को मलबे से निकाला, मगर तब तक उसकी Death हो चुकी थी।  नायब तहसीलदार नौहराधार काकुराम ने बताया कि, रास्ते बंद होने व मौसम खराब होने से Postmortem नही करवाया गया और मृतक के परिजनों को 20 हजार फौरी राहत दी गई है। उधर मुख्य बाजार संगड़ाह के समीप गत रात्री दीपक कुमार नामक शख्स का चद्दरों वाला 2 कमरों का रिहाईशी मकान भूस्खलन से जमींदोज हो गया। 

हादसे के दौरान घर मे सो रहे दीपक सिंह को उनके पड़ौसी टिंकू व कुछ अन्य लोगों ने मलबे से निकालकर Hospital पंहुचाया और उनके सिर पर चोटें आई है। गनीमत यह रही कि, हादसे की रात उनकी पत्नी शांता देवी व दोनों बच्चे अपने 1 रिश्तेदार के घर गए थे। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वह राहत राशी के लिए Mini Secretariat संगड़ाह गए, मगर यहां SDM व नायब तहसीलदार छुट्टी पर पाए गए, जबकि तहसीलदार हड़ताल पर बताए गए। Tehsildaar से Mobile पर बात होने के बाद वह पटवारी के कमरे मे गए, जहां उन्हे 5 हजार की राहत राशि जारी की गई। दीपक ढाबे मे काम कर अपना परिवार चलाते हैं। तहसीलदार संगड़ाह राजीव रांटा ने बताया कि, हालांकी वह हड़ताल पर है मगर पटवारी को पीड़ित परिवार को राहत राशि जारी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ लगती रोनहाट उपतहसील के खिजवाड़ी गांव में गत रात्री 1 घर बारिश व भूस्खलन से जमींदोज होने से 4 बच्चों सहित पांच लोगों की जान गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का कम शुरू किया और यहां जिला प्रशासन व सरकार से राहत व बचाव कार्य मे कोई मदद नही मिली। मुसीबत की घड़ी मे प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टीयों को क्षेत्र के कांग्रेस नेता CM जयराम ठाकुर की प्रशासन पर ढीली पकड़ व जनता की अनदेखी करार दे रहे हैं।

 


Comments