Union Minister बोले Congress ने गिरिपार को ST Status पर 3 पीढ़ियों को दिया धोखा
नामांकन के बाद 1st Time पूर्व प्रत्याशी बलबीर चौहान व रूप सिंह ने नारायण के लिए मांगे Vote
संगड़ाह। भारत सरकार के Forest, Environment & Labour Minister Bhupender Yadav के रविवार को Renukaji हल्के के नौहराधार प्रवास के दौरान यहां Party में गुटबाजी की अटकलें फिलहाल थमती दिखी। पिछले 2 विधानसभा चुनाव में यहां BJP की हार का 1 मुख्य कारण गुटबाजी रहा है और Party की अंदरूनी फूंट के लिए यहां "दालजी रा कुड़बा चोईचो रे म्हीने लोड़ो" नामक स्थानीय बोली की कहावत चर्चा में रही है। SDM office संगड़ाह मे गत 21 अक्टूबर को Nomination के दौरान गायब रहे Ticket के दावेदार पूर्व प्रत्याशी बलबीर चौहान व Ex MLA रुप सिंह ने 1st Time आज भाजपा विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह के लिए केंद्रीय मंत्री की जनसभा मे Vote मांगे। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि, Congress ने ST Status Issue पर दशकों तक Giripaar की 3 पीढ़ियों गुमराह किया और अब BJP की Double Engin Government द्वारा मांग पूरी होने पर फिर से भ्रम फैलाया जा रहा है।उन्होंने दावा किया कि, गिरिपार की करीब 1.60 लाख स्वर्ण आबादी को Shedule Tribe Status मिलने से SC Category के संवैधानिक अधिकार समाप्त नहीं होंगे। अपने संबोधन में उन्होंने PM मोदी द्वारा करीब 7,000 करोड़ के Renukaji Dam का शिलान्यास किए जाने को बड़ी सौगात बताते हुए उन्होंने नौहराधार में जयराम सरकार द्वारा Degree College खोले जाने का भी जिक्र किया, हालांकि करीब 2 माह से करीब 63 KM दूर जिला मुख्यालय नाहन से चल रहे Electrical Division Office Sangrah की जानकारी संभवतः स्थानीय BJP Leaders ने उन्हें नहीं दी। स्थानीय भाजपाइयों के अनुसार Sunday को Himachal के सभी 68 विधानसभा में भाजपा द्वारा रैलियों का आयोजन किया गया। केंद्रीय पर्यावरण एवं श्रम मंत्री की इस जनसभा अथवा Election Rally में क्षेत्र के लगभग सभी भाजपा नेता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment