भगवान परशुराम के पधारने पर शुरू हुआ रेणुकाजी मेला

Chief Secretary RD Dhiman ने किया अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ
रेणुकाजी। भगवान परशुराम के पधारने पर गुरुवार को सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा के अनुसार International Renukaji Mela शुरू हो चुका है। Government of Himachal के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने ददाहू में भगवान परशुराम की पालकी उठाकर शोभा यात्रा में भाग लिया और इसके बाद Bhagwan Parshuram व माता रेणुकाजी के मंदिर में शीश नवाया। धीमान ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने के उपरान्त रेणु मंच में 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले की 1st Culture Nights की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव ने कहा कि, श्रीरेणुकाजी तीर्थ पुरातन भारतीय संस्कृति से जुड़ा आस्था व श्रद्धा का ऐसा केंद्र बिंदु है, जहां आज भी हमारी समृद्ध परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। प्रबोधिनी एकादशी से पूर्व दशमी के दिन प्रतिवर्ष भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम अपनी माता श्री रेणुकाजी से मिलने आते हैं, इसी दिन से यह लोक उत्सव आरंभ होता है। मॉं बेटे के भव्य मिलन का ऐसा अलौकिक दृष्य शायद की कहीं पर देखने को मिलता हो। आरडी धीमान ने कहा कि, यह मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि राज्य को समृद्ध संस्कृति का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारे समृद्ध सांस्कृतिक भंडार का अभिन्न अंग हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।


Comments