पूर्व Chairman के दावे के मुताबिक BDC संगड़ाह का नया अध्यक्ष नही बना सकी Congress

अविश्वास प्रस्ताव से समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बाहर कर चुके हैं कांग्रेसी

BJP समर्थित पूर्व अध्यक्ष ने सत्तासीन कांग्रेस के नेताओं को ललकारा 

संगड़ाह। सिरमौर जिला में के BDC Sangrah के Chairman को गत 24 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से कुर्सी से हटा चुके स्थानीय कांग्रेसियों द्वारा शुक्रवार को निर्धारित तिथि व Time पर नया अध्यक्ष नहीं बनाया जा सका। कल 1 बयान जारी कर 31 मार्च को नया अध्यक्ष बनाने के लिए Congress खेमे के पास बहुमत न होने का दावा कर चुके former Chairman मेलाराम शर्मा ने आज एक बार फिर सत्ताधारी दल के नेताओं को ललकारते हुए 8 अप्रैल को BDC Sangrah पर BJP के काबिज होने का ऐलान कर डाला। उन्होंने कहा कि, समिति सदस्यों के परिवार के कर्मचारियों के तबादले का डर दिखाकर तथा अनैतिक व अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाकर भी कांग्रेस अब तक बहुमत नहीं जुटा सकी जो कि, सत्तारूढ़ दल के लिए शर्मनाक है।
जानकारी के अनुसार 1st meeting ने बहुमत साबित करने के लिए कांग्रेस को 17 में से 12 BDC Member चाहिए थे, मगर आज भी 7 सदस्य BJP अथवा पूर्व अध्यक्ष के साथ खड़े हैं। अब अगली बैठक में साधारण बहुमत से कांग्रेस समर्थित Chairman बनाने का सियासी खेला होना है। गौरतलब है कि, Rahul Gandhi की Parliament membership Disqualified होने के मुद्दे पर दिल्ली में हुए प्रदर्शन में शामिल न होने वाले हिमाचल के युकां पदाधिकारियों को AIYC Incharge लाली ने पदों से हटा दिया और इनमे पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष पद के Congress समर्थित दावेदार तेजेन्द्र कमल भी शामिल हैं। PCC President प्रतिभा सिंह हालांकि आला कमान से पद से हटाए गए सभी Youth Congress पदाधिकारियों को एक मौका देने की appeal कर चुकी हैं, मगर इस पर फैसला होना बाकी है। बहरहाल BDC Chairman संगड़ाह का सियासी खेला अविश्वास प्रस्ताव के Notice के बाद से महीने भर से चलना चर्चा में है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से केवल संगड़ाह विकास खंड में कांग्रेस ने अब तक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बदलने की मुहिम छेड़ी है, जो सिरे चढ़ना बाकी है।


Comments