महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह प्रदर्शन के बाद मंत्रियों सहित जुलूस में शामिल हुए
नेता प्रतिपक्ष ने Court के खिलाफ CM व Congress के प्रदर्शन को ग़लत बताया
शिमला। Congress Leader एवं former Member of Parliament Rahul Gandhi को सजा होने तथा उनकी सदस्यता रद्द होने के खिलाफ Chief Minister of Himachal Sukhvinder Singh Sukkhu द्वारा आज Shimla में अपने कुछ मंत्रियों के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे प्रदर्शन अथवा सत्याग्रह किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल की सजा व उन्हे Parliament से Disqualifie किए जाने को राजनीतिक षड़यंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से केंद्र की भाजपा सरकार डर गई है और लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश कर रही है।उधर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व CM Jairam Thakur ने Court के फैसले के खिलाफ मुख्यमंत्री के प्रदर्शन को ग़लत बताया और 2 साल की सजा के चलते सदस्यता रद्द होने को कानूनन सहित बताया। पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार सूरत की अदालत ने 2019 में राहुल गांधी द्वारा मोदी जाति अथवा समाज को चोर कहे जाने के मामले में उनका पक्ष सुनने के बाद सजा सुनाई है और वह चाहे तो Upper Court में याचिका दायर कर सकते हैं। गौरतलब है कि, हिमाचल विधानसभा के Budget session के दौरान भी इस मुद्दे पर Congress व BJP में तीखी नोंकझोंक हो चुकी है और 1 भाजपा विधायक के बयान को Speaker सदन की कार्यवाही से निकल चुके हैं। लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर रविवार को प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किए। शिमला में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस के सत्यग्रह प्रदर्शन मे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनके कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हर्षवर्धन तथा अनिरुद्ध सिंह सहित कई कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए। धरने के बाद Candle light Procession रिज मैदान से शुरू किया गया और माल रोड से होते हुए लिफ्ट तक चला। इस दौरान बारिश में भी प्रदर्शन जारी रहा।
Comments
Post a Comment