Leopard ने बराड़ी गांव में घास काट रहे किसान पर किया जानलेवा हमला

हैवान के मुंह में खून लगने से सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में लोग दहशत में

डुंगी व अंधेरी गांव में 9 पालतू पशुओं का बाड़े में घुस कर शिकार कर चुका है हिंसक जानवर 

संगड़ाह। सिरमौर जिला के नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सेर-तंदुला के बराड़ी में घास काट रहे एक किसान को तेंदुए ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार भीम सिंह (51) पुत्र कंठी राम घास काट रहे थे कि, अचानक तेंदुआ उनपर झपट पड़ा। घायल के चिल्लाने पर कुछ ही समय में गांव के लोग शोर मचाते हुए लाठी डंडे के साथ वहां पहुंचे। ग्रामीणों के पंहुचने तक तेंदुआ भाग चुका था और भीम सिंह घासणी में अचेत अवस्था में पड़ा था।

इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार लाया गया, जहां मौजूद Doctor ने प्राथमिक उपचार के बाद सोलन Hospital refer किया। गौरतलब है कि, 3 दिन पहले 15 नवंबर को जंहा उपमंडल संगड़ाह के डुंगी गांव में तेंदुए ने 1 गाय व 2 बछड़ों का शिकार किया, वहीं 23 अक्टूबर को अंधेरी में भी तेंदुए 6 बकरियों को अपना निवाला बना चुके हैं। प्रभावित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने हिंसक Leopards को पकड़ने व अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की तरफ ध्यान न देने के लिए Forest Dipartment व Sirmaur Administration के प्रति नाराजगी जताई। 


 DFO रेणुकाजी उर्वशी ने कहा कि, विभाग द्वारा किसान पर हमला करने वाले तेंदुए की Movement व Activities पर नजर रखने के बाद ही कोई Action लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, घायल शख्स को नियमानुसार मुआवजा अथवा राहत राशि जारी की जाएगी। गौरतलब है कि, विभाग को इस बात की भी जानकारी नहीं है कि, इलाके में कितने Mail Female Leopard है।

Comments