राहुल गांधी के SC-ST आरक्षण समाप्त करने के बयान SC मोर्चा ने निंदा की

BJP अनुसूचित जाति मोर्चा रेणुकाजी ने Congress को बताया दलित विरोधी 

40 साल रेणुकाजी के MLA रहे पिता-पुत्र पर भी लगाए दलितों को पिछड़ा रखने के आरोप 

संगड़ाह। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की रेणुकाजी मंडल इकाई ने राहुल गांधी द्वारा America में दिए गए SC-ST Resurrection समाप्त करने संबंधी बयान की कड़ी निंदा की। अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष हंसराज तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह आदि ने संगड़ाह में आयोजित PC में कहा कि, न केवल Rahul Gandhi, बल्कि उनकी दादी व परनाना भी आरक्षण व Dalit विरोधी थे। उन्होंने दावा किया कि, वर्ष 1952 में 1954 में जहां दिवंगत PM नेहरू ने संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर को हराने का पाप किया था, वहीं बाबा साहेब को भारत रत्न तब जाकर दिया गया, जब 1990 में केंद्र में BJP अथवा वाजपेई सरकार सत्ता में आई। 

बयान में उन्होंने कहा कि, Schedule Cast के लिए आरक्षित रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान MLA एवं उनके पिता करीब 4 दशक से ज्यादा समय तक विधायक रहे हैं, मगर क्षेत्र के दलितों के हालात आज भी वैसे ही है, जैसे 40 साल पहले थे। उन्होंने आरोप कि, क्षेत्र के वर्तमान विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष ने अपने पिछले 2 कार्यकाल के दौरान विधानसभा में क्षेत्र के दलितों की आवाज को कभी नहीं उठाया। हंसराज के अनुसार last Assembly Election में वर्तमान Congress MLA एवं Deputy Speaker ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को धोखा देकर उनके 60 से 70 % Vote लिए गए, मगर उस दौरान किया गया वादा पूरा नहीं किया, जिसके क्षेत्र में उक्त वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है।

Comments