कातिल कही जा रही संगड़ाह सड़कों ने 1 महीने मे ली 17 लोगों की जान

SDM संगड़ाह के अनुसार Bike व कार Car के मृतकों के आश्रितों को जारी की राहत राशि 

अब तक State Highway से भी नहीं जुड़ सका PCC President का हल्का 

SDM संगड़ाह की जांच रिपोर्ट में ओवरलोडिंग बताया गया हरिपुरधार बस हादसे का कारण 

संगड़ाह। हिमाचल के पहले 1st Chief Minister डॉ यशवंत परमार व वर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार के हल्के अथवा PWD Division संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर पिछले 1 माह में 17 लोगों की मौत के बाद क्षेत्रवासी यहां की खस्ताहाल सड़कों को कातिल कहने लगे हैं। कल गुरुवार रात करीब 8 बजे पालर के समीप सताई नामक स्थान पर हुए दुर्घटनाग्रस्त हुई Car HP-79- 2810 में जहां पालर पंचायत चौकीदार 31 वर्षीय अभिमन्यु की जान गई, वहीं इसी गांव के संजय 35 वर्षीय संजय तथा 28 वर्षीय अशोक घायल हो गए। घायलों को संगड़ाह Hospital से Medical College नाहन रेफर किया गया। इससे पहले कल शाम ही हरिपुरधार के समीप हुई Motercycle Accident में जहां इसी क्षेत्र के लालग गांव के 22 साल के अरुण की जान गई, वहीं उनके छोटे भाई घायल हो गए। इससे पहले गत 27 जनवरी को चौरास के पास हुए कार हादसे में जहां हरियाणा के पर्यटक की जान गई थी, वहीं 2 घायल हुए। गत 9 जनवरी को हरिपुरधार के समीप हुए जीत कोच नामक निजी बस हादसे में 14 लोगों की जान गई थी और Deputy CM व उद्योग मंत्री आदि बड़े नेता भी यहां शोक जताने पहुंचे थे। 
 
SDM संगड़ाह सुनील कायथ द्वारा की गई Magistral Inquiry के मुताबिक DC Sirmaur ने Overloading को हादसे का मुख्य कारण बताया था और सड़क पर गड्ढे होने, पाला जमने व Driver का Licence expected होने की भी बात कही थी। SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि, हरिपुरधार व पालर के पास हुए हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को 25- 25 हजार की तुरंत राहत जारी की गई है। गौरतलब है कि, हरिपुरधार बस हादसे के बाद 45 साल तक बतौर विधायक रेणुका जी का नेतृत्व करने वाले PCC President विनय कुमार व उनके दिवंगत पिता को पूर्व कांग्रेस मंडल उपाध्यक्ष जगत सिंह ने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का दोषी करार दिया था और इसके बाद उन्हें 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित किया गया है। बहरहाल अब तक NH व राज्य उच्च मार्ग से न जुड़ सके नागरिक उपमंडल संगड़ाह की सड़कों को चालक व आम लोग कातिल कह रहे हैं।

Comments