संगड़ाह के समाजसेवी सूरत कंठ ने हाटी समिति को दिए 1 लाख ₹

चंडीगढ़ में आयोजित भादरी लोक उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया 


सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के गांव लगनू के समाजसेवी एवं Govt Contacter सूरत सिंह कंठ ने हाटी समिति की चंडीगढ़ इकाई को 1,11,101 ₹ चंदा अथवा सहयोग राशि जारी की। समिति द्वारा 2 दिन पहले PU चंडीगढ़ में आयोजित भादरी लोक उत्सव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सूरत कंठ को सम्मानित भी किया जा चुका है। 


विगत एक साल में वह Model Hospital संगड़ाह में करीब 68,000 की लागत के 2 Inverter donate करने के साथ-साथ वराहावतार मंदिर के लिए 1 लाख ₹, Degree College संगड़ाह के संग्रहालय के लिए 51,000 व संन्यास आश्रम रेणुका जी में भंडारे के लिए 1 लाख रुपए की राशि दान कर चुके हैं। पिछले एक साल इसके अलावा यह दानी सज्जन राजकीय माध्यमिक पाठशाला बोरली, बालेश्वर क्रिकेट क्लब व चुड़ेश्वर सेवा समिति को भी चंदा अथवा सहयोग राशि जारी कर चुके हैं। गत वर्ष से वह संगड़ाह में विभिन्न कार्यालयों में अपने काम से आने वाले दिव्यागों के लिए निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था कर चुके हैं।

Comments