पांवटा Police Station के अंतर्गत 2 आरोपियों से 09.22 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद
दिनांक 10-06-26 को सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन सैल को पांवटा साहिब की पुलिस टीम गश्त के दौरान जब बद्रीपुर, पांवटा साहिब के पास गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि, एक गाडी HP44A-1338 नाहन की तरफ से बद्रीपुर चौक से शिलाई रोड़ की तरफ आ रही है । जिसमे चिट्टा/हिरोइन होने की सूचना है। उक्त गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया जिसके अन्दर 3 लोग बैठे थे । चालक सीट पर बेठे व्यक्ति ने पुछने पर अपना नाम सुरज ठाकुर पुत्र स्वर्गीय घनश्याम, गांब सुलाणा, तहसील चुराह, जिला चंम्वा, हाल लाईनमैन HPSEB विभाग शिलाई व Driver के साथ अगली सीट पर वैठे व्यक्ती ने अपना नाम अखिल पुत्र बाबु राम गांब धकोली, तहसील शिलाई जिला सिरमौर व पिछली सीट पर वैठे व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश कुमार पुत्र नरेश चन्द गांव धकोली, तहसील शिलाई बताया, जिसके बाद गाडी न0 HP44A-1338 की तलाशी अमल में लाई गई । तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उक्त तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल वजन 09.22 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को आज दिनांक 11-06-26 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के लिए Police Remand पर भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
पांवटा साहिब थाना के अंतर्गत एक आरोपी से 06.12 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद
दिनांक 10-06-26 को SIU सिरमौर की पुलिस टीम गश्त के दौरान जब यमुना टोल बैरियर के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति सोहन लाल पुत्र श्री रमेश चन्द निवासी गांव फूलपुर, डाकघर व तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, के कब्जे से कुल 6.12 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 11-06-26 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 3 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
संगडाह थाना के अंतर्गत एक आरोपी से 6.95 ग्राम हेरोइन बरामद
दिनांक 10-06-26 को डिटेक्शन सैल, नाहन जिला सिरमौर की पुलिस टीम गश्त के दौरान जब संगड़ाह बाजार में मौजूद थी तो पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिली कि, गोविंद ठाकुर निवासी गाँव अंधेरी तहसील संगड़ाह जो काफी समय से संगड़ाह-अंधेरी व आस पास के क्षेत्र में मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोईन बेचने का धंधा करता है, आज भी PWD REST HOUSE संगडाह के नजदीक लोगों को चिट्टा बैचने की फिराक में हैं । जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति के कब्जे से कुल वजन 06.95 ग्राम चिट्टा/हिरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । SP Sirmaur के अनुसार उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना संगडाह में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 11-06-26 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 5 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।



Comments
Post a Comment