जिला सिरमौर के नाहन-कुमारहट्टी-शिमला NH पर कल शाम करीब साढ़े बजे सराहां अस्पताल के निचली तरफ तीखे मोड पर कार HP16AA 4719 अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में लुढक गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि, कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़कर खाई में जा गिरी। Police से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में 4 लोग सवार थे। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला ने Medical College Hospital नाहन पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल युवक को सराहं से मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रीना शर्मा पत्नी रामलाल शर्मा निवासी घरगौण पलाशो, 65 वर्षीय कार चालक अधिकारी जेटली पुत्र रमाकांत निवासी सरांह तथा 60 वर्षीय उर्मिल जेटली पत्नी अधिकारी जेटली के रूप में हुई है।
वही 33 वर्षीय यशस्वी जेटली पुत्र अधिकारी जेटली का डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। आज Postmortem के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उधर DSP राजगढ़ वीसी नेगी ने कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत तथा एक युवक की घायल होने की पुष्टि की है। SDM पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा ने बताया कि, मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत जारी की गई है।


Comments
Post a Comment