1st शी-हाट से हिमाचल में Cultural Tourism को लगेंगे पंख

खबर नामा सिरमौर 👉

0 वेस्ट Tourist Center आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा Sihot
 नाहन। सिरमौर जिला के के बाग पशोग में बनने वाले हिमाचल प्रदेश के पहले शी-हाट से एक ओर जहां महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होगी, वहीं सूबे में Cultural tourism को भी पंख लगेंगे। सांस्कृतिक पर्यटन विकास के लिए मील का पत्थर समझे जा रहे Sihot में बनने वाले 0 वेस्ट भवन से पर्यावरण का भी संरक्षण होगा। जिला प्रशासन के जून, 2020 तक पर्यावरण को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के लक्ष्य के लिए भी यह कदम कारगर साबित होगा।
        पच्छाद विकास खण्ड के बाग पशोग पंचायत भवन में शी-हाट का शिलान्यास सांसद लोक सभा सुरेश कश्यप तथा विधायक रीना कश्यप द्वारा संयुक्त रूप से गत दिवस किया गया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि, शी-हाट में केवल महिलओं द्वारा ही संचालित होगा। इसके लिए शुरूआती चरण में 25 महिलाओं का चयन किया गया है।
 इस शी-हाट में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारम्परिक उत्पादों को प्रदर्शित करने के अतिरिक्त उनके विपणन की सुविधा के लिए भी मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि इस भवन में दूने-पत्तल बनाने की मशीन, बनुाई मशीन, सिलाई मशीन व आटा चक्की की मशीन स्थापित की जाएगी। इस शी-हाट में कपड़े के थैले, पत्तों से बने डूने-पत्तल, स्वेटर के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की सामग्री प्रर्दशन व विक्रय हेतु उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि शी-हाट में यात्रियों के लिए नाश्ता, दोपहर तथा रात्री भोजन में पारम्परिक पकवान उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इसके अतिरिक्त शी-हाट में पारम्परिक परिधान विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे, जिससे जिला की समृद्व संस्कृति को भी पहचान मिलेगी। इस शी-हाट में रियायती दरों पर अतिथियों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।
 उन्होंने बताया कि, इस शी-हाट में एक जीरो वेस्ट भवन बनेगा जो सौर ऊर्जा से कार्य करेगा, जिसमें रूफ टॉप रेन हार्वेस्टिंग, प्लास्टिक कचरे से पॉलीब्रिक्स तथा गीले कचरे से खाद व बायोगैस के प्रबंधन का प्रावधान होगा। उन्होंने बताया कि, इसमें छोटे बायोगैस संयत्र को चलाने के लिए रसोई व शौचालय के कचरे का उपयोग किया जाएगा जिससे रसोई के लिए आवश्यक ईंधन प्राप्त होगा। यह जीरो वेस्ट Tourest Center आधुनिक किंचन, शौचालय, कैफे व वाई-फाई सुविधा से लैस होगा। इस सेंटर में अधिकतर ऐसी वस्तुओं का प्रयोग किया जाएगा, जो रिसाइकल हो सके और इनका पर्यावरण के उपर भी कोई दुष्प्रभाव नही पड़ेगा।

2-

31 जनवरी को बचत भवन में आयोजित होगी ब्रेस्ट कैंसर पर कार्यशाला

नाहन। महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में 31 जनवरी, 2020 को दोपहर अढ़ाई बजे एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
      यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि, इस कार्यशाला में मुख्यातिथि विधायक पच्छाद विधानसभा क्षेत्र रीना कश्यप होंगी। इसमें आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, महिला मण्डल व अन्य महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।
 3-

संगड़ाह-गत्ताधार Road से तीसरे दिन भी नही हटाई जा सकी बर्फ

संगड़ाह-चौपाल मार्ग पर हरिपुरधार तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू

जनवरी के दूसरे भारी Snowfall से जनजीवन प्रभावित  

बर्फ से प्रभावित कईं गांवों में विद्युत व पेयजल आपूर्ति भी बाधित 
 संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह में मंगलवार को हुए जनवरी 2020 के दूसरे भारी हिमपात के बाद गुरुवार को हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा संगड़ाह-चौपाल मार्ग पर हरिपुरधार तक छोटे वाहनों के लिए यातायात बहाल किया जा चुका है, मगर संगड़ाह-गत्ताधार से बर्फ हटाया जाना शेष है। इससे पूर्व बुधवार को संगड़ाह-राजगढ़ व हरिपुरधार-नौहराधार मार्ग पर यातायात बहाल किया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह की सड़कों पर पिछले करीब 48 घंटे से बर्फ हटाने के लिए पांच JCB मशीनें लगी है तथा विभाग के पास एक भी स्नो कटर न होना भी बर्फ हटाने में देरी का एक कारण बताया जा रहा है। बर्फबारी की आशंकाओं के चलते चालू हालत में मौजूद लोक निर्माण मंडल संगड़ाह की कुछ सड़कों पर भी एचआरटीसी की बसें नहीं गई। इससे पूर्व गत 7 व 8 जनवरी को हुए Record Snowfall के बाद जिला सिरमौर प्रशासन व संबंधित विभागों के दावों के बावजूद उपमंडल संगडाह में एक सप्ताह तक सड़कें बंद रही। कईं गांवों में सप्ताह भर बाद भी मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं हो सकी तथा सभी गांवों में दोबारा विद्युत आपूर्ति बहाल करने में 15 दिन लग गए थे। क्षेत्र में बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल न होने के मुद्दे पर नौहराधार, हरिपुरधार व बड़ोल में उस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा संबंधित विभाग अथवा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किए गए थे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रतन शर्मा ने बताया कि, संगड़ाह मंडल की तीन मुख्य सड़कों पर यातायात बहाल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि, चौपाल Road पर हरिपुरधार तक बर्फ हटाई जा चुकी है तथा शेष बर्फ हटाने के लिए पांच जेसीबी मशीनों की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम के संबंधित अधिकारियों व निजी बस चालकों के अनुसार संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर बर्फ की फिसलन होने तथा पासिंग की जगह न होने के चलते बसें ले जाने का जोखिम नहीं उठाया जा सकता है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने सिरमौर जिला प्रशासन व राज्य सरकार से इलाके में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करने की अपील की। बहरहाल सफेद आफत से उपमंडल संगड़ाह की दर्जन भर पंचायतों में जनजीवन प्रभावित है।

 4-

हेमचंद को सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी दी 

संगड़ाह। खंड विकास कार्यालय संगड़ाह में कार्यरत हेमचंद भारद्वाज को उनकी सेवानिवृत्ति पर गुरुवार को स्थानीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा विदाई पार्टी दी गई। पिछले करीब चार दशक से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में उक्त कर्मचारी द्वारा सेवाएं दी गई। विदाई समारोह के दौरान खंड विकास अधिकारी संगड़ाह कृष्ण दत्त कश्यप तथा अन्य स्थानीय कर्मचारी द्वारा उन्हें शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके सम्मान में सिरमौरी धाम का भी आयोजन किया गया। शुक्रवार को उक्त कर्मचारी अपने गांव टिकरी में सेवानिवृत्ति पर विभागीय कर्मचारियों तथा परिचितों के लिए सिरमौरी धाम देंगे।

5-

दो अलग-अलग आय प्रमाण पत्र बनाने पर FIR दर्ज

संगड़ाह। Police station संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव दीवड़ी की अनिता कुमारी पत्नि अजीत कुमार द्वारा एक साल के भीतर दो अलग-अलग आमदनी वाले प्रमाण पत्र बनवाकर इसका सरकारी नौकरी के लिए इस्तेमाल किए जाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। गलत आय प्रमाण पत्रों के माध्यम से महिला ने आंगनबाड़ी केंद्र में नौकरी भी प्राप्त की थी। टिक्करी डसाकना के तत्तकालीन पटवारी सतपाल शर्मा द्वारा एक ही साल मे दो दो अलग-अलग परिवार आय प्रमाण पत्र बनाये गए। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420, 467, 468 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। DSP संगड़ाह ने बताया कि, दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

आत्महत्या प्रकरण में Police Head Honstable के खिलाफ FIR 

मृतक के भाई की शिकायत पर भादसं 306 व SC-ST के तहत जांच शुरू

संगड़ाह। बलवीर सिंह आत्महत्या प्रकरण में पुलिस द्वारा रेणुका थाने में कार्यरत एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ भादंसं की धारा 306 तथा एससी-एसटी के एक्ट-1989 के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। गत 19 जनवरी को गांव लठियाना के बलवीर सिंह द्वारा जहर खाकर आत्महत्या की गई थी तथा पुलिस के मुताबिक उक्त मामले में पहले से CRPC के तहत भी कार्यवाही की जा रही थी। मृतक के भाई रघुवीर सिंह पुत्र इंदर सिंह द्वारा 1 मुख्य आरक्षी के खिलाफ उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजे जाने के बाद इस मामले में नया मोड़ आया तथा मुख्य आरक्षी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। रघुवीर सिंह ने पैसों के लेनदेन को लेकर Police Head Constable द्वारा मृतक पर दबाव डालने को आत्महत्या का कारण बताया। शिकायतकर्ता द्वारा विभाग से निष्पक्ष जांच की भी मांग की गई थी। मृतक ददाहू में वेल्डिगं का काम करता था तथा रेणुकाजी थाने में उसकी आत्महत्या संबंधी मामला दर्ज हुआ था। डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने बताया कि, लठियाणा गांव के रघुवीर सिंह की शिकायत पर मुख्य आरक्षी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा तहकीकात जारी है।

पूर्व PCC अध्यक्ष ने जनमंच को बताया फिजूलखर्ची

पूर्व प्रदेश Congress committee अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल सरकार द्वारा जनता के समाधान के लिए चलाए जा रहे जनमंच कार्यक्रम को बड़ी फिजूलखर्ची बताया। उन्होंने कहा कि, हर जन मंच पर सरकार करीब 5 लाख खर्च कर रही है, जबकि इससे 3-3 महीने तक लोगों समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। पांवटा साहिब नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोपी भाजपा समर्थकों पर ठोस कार्रवाई न होने पर भी उन्होंने हिमाचल की जयराम सरकार की आलोचना की।

पांवटा साहिब की सड़कों पर दौड़ेंगे 120 ई-रिक्शा 

जिला सिरमौर के मैदानी क्षेत्र पांवटा साहिब में Transport Dipartment अथवा प्रशासन द्वारा E Rickshaw के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। पहले चरण में यहां 120 के करीब हिमाचली ई रिक्शा चालकों का Registration होगा। इससे पूर्व यहां बिना रजिस्ट्रेशन चल रही 500 के करीब इलेक्ट्रिक रिक्शा पर विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया गया था तथा इनमें से काफी बाहरी राज्यों के थे। गुरुवार को RTO नाहन सोना चौहान द्वारा स्थानीय बेरोजगारों के ई रिक्शा के पंजीकरण के मुद्दे पर विस्तृत जानकारी दी गई।

Comments