SHG की महिलाओं ने संगड़ाह मे लगाई लोकल उत्पादों की प्रदर्शनी

दीपावली के लिए अंधेरी की महिलाओं ने तैयार किए विषय उत्पाद 
संगड़ाह। ग्राम पंचायत अंधेरी की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा शुक्रवार बस अड्डा बाजार संगड़ाह में लोकल उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।‌ ग्राम संगठन अंधेरी की उक्त महिलाओं द्वारा ऑर्गेनिक खेती से तैयार की गई दालें, राजमा व विभिन्न सब्जियों के अलावा, मूड़ा, अखरोट तथा घी आधी घरेलू उत्पाद भी प्रदर्शनी में रखे गए।‌ इस Block के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पंचायत समिति परिसर संगड़ाह में हिम ईरा के नाम से सांझी दुकान भी चला रही है और समय-समय पर मुख्य बाजार में प्रदर्शनों में भी अपना सामान बेचती है। 
महिलाओं के साथ मौजूद एलएसईओ अनीता जस्टा व बीडीओ कार्यालय कर्मी रेखा शर्मा ने बताया कि, क्षेत्र मे गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा अलग-अलग प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं।‌ उन्होंने कहा कि, अंधेरी पंचायत में 11 एसएचजी का ग्राम संगठन गठित किया गया है, जो इस तरह की प्रदर्शनी या लगा रहा है। 

कुणा गांव से हरिपुरधार पहुंचे महासू देवता

जागरण में पंहुचे सैंकड़ो श्रदालु

संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार मे शुक्रवार को महासू देवता का जागरण किया गया। देवता कुना गांव से करीब 22 किलो मीटर पैदल चलकर यहीं पहुंचे है। क्षेत्र मे आज भी जागरण के लिए लोग पैदल चलकर देवता को पालकी मे लाते हैं। ढोल नगाड़ो के साथ देवता जागरण में पहुंचते है। जागरण मे क्षेत्र की 5 पंचायतों के श्रधालु शामिल हुए। पारम्परिक वाद्य यंत्रों की ताल पर इलाका महासू देवता के नारों से गूंज उठा।

DC सिरमौर ने की ECO friendly दीपावली मनाने अपील 

पटाखे बेचने के लिए लेना होगा संबंधित SDM से लाइसेंस

नाहन । उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने जिला वासियों से इको फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, सभी लोग इस वर्ष इकोफ्रेंडली दिवाली मनाने की कोशिश करें ताकि यह उत्सव सुरक्षित होने केसाथ-साथ भव्य हो सके। उन्होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर सस्ते में उपलब्ध होने वाले पटाखों की वजह से पर्यावरण में जहरीली गैस मिल जाती हैं और इन जहरीली गैसों से कई प्रकार की खतरनाक बीमारियां पैदा होती है और वायुप्रदूषण व ध्वनि प्रदूषण भी पर्यावरण में बढ़ जाता है। जिसके दूरगामीपरिणाम खतरनाक साबित होते है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सहित सभी की यहजिम्मेदारी है कि, हम अपने पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी उठाएं। सिरमौर में चयनित स्थानों पर ही बेच सकेंगे पटाखे, पटाखे बेचने के लिए संबंधित SDM से लाइसेंस लेना होगा आवश्यक जिलासिरमौर में दिवाली के दौरान संबंधित पंचायत, नगर परिषद व  नगर पंचायतों द्वारा चयनित एवं उपलब्ध कराए गएस्थानों पर ही पटाखों की बिक्री हो सकेगी इसके अतिरिक्त पटाखों को बेचने के लिएसंबंधित उप मंडल अधिकारी से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। यह आदेश जिला दंडाधिकारी सिरमौर राम कुमारगौतम ने आज जारी किए। उन्होंने बताया कि पटाखों को बेचने के लिए चयनित स्थानपर आतिशबाजी और पटाखों को शेडस में रखना होगा जोकि गैर ज्वलनशील सामग्रीसे अलग हो और उस शेड में किसी गैर व्यक्ति का प्रवेश ना हो इसके अतिरिक्त बिक्री स्थलसे 50 मीटर के दायरे में आतिशबाजी व पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी।

 


 

Comments