संगड़ाह मे सम्मानित किए गए स्वास्थ्य कर्मी व Asha Workers

व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया 👇

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा गया
संगड़ाह। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में रविवार को सरकार अथवा प्रशासन द्वारा Medical Block के सभी आशा वर्कर, स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा Covid Vaccination से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।‌ College सभागार में मौजूद भाजपा नेताओं तथा सरकारी कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह से पूर्व BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा Health Minister of India मनसुख मांडवीय द्वारा बिलासपुर में किए गए AIMS OPD के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा गया।‌

 यहां भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम को देखने के लिए LED Screen की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता बलबीर चौहान, रूप सिंह व प्रताप तोमर के अलावा BDC Chairman संगड़ाह मेलाराम शर्मा, SDM संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी व कार्यवाहक बीडीओ संगड़ाह डॉ कृष्णा भटनागर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष के निधन पर शोकस्वरूप आधा दिन बंद रहा बाजार

जीवन चौहान के निधन पर व्यापार मंडल संगड़ाह ने जताया शोक  

संगड़ाह। व्यापार मंडल संगड़ाह के अध्यक्ष रहे जीवन चौहान के निधन पर रविवार को शोकस्वरूप आधा दिन बाजार बंद रहा। स्थानीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना जताई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि, जीवन चौहान दो बार व्यापार मंडल संगड़ाह के अध्यक्ष रहे। जीवन चौहान की मौत के कारणों को लेकर पुलिस से अभी अधिकारिक जानकारी मिलना और उनके पोस्टमार्टम की रिपोर्ट चंडीगढ़ से आना शेष है।


 

Comments