संगड़ाह Block की पुन्नरधार पंचायत में विधायक निधि से हुआ निर्माण
संगड़ाह। कांग्रेस विधायक विनय कुमार द्वारा बुधवार को विकास खंड संगड़ाह की पुन्नरधार पंचायत की पोषण बस्ती मे 3 लाख की लागत से बने महिला भवन व 2 लाख के संपर्क मार्ग का Inauguration किया गया। इस मार्ग के बनने से लोग न केवल अपनी फसलों को छोटी गाड़ियों से मंडी तक पंहुचा सकेंगे, बल्कि Ambulance सेवा भी उपलब्ध होगी। विनय कुमार ने कहा कि, इस अवसर पर कईं लोग BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। रेणुकाजी के विधायक ने कहा कि, पार्टी में शामिल सभी लोगों को उचित मान सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, PCC सदस्य यशपाल चौहान व स्वर्ण नेगी, अशोक ठाकुर तथा भूपाल पुंडीर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विनय शर्मा BJP प्रदेश IT Cell की प्रदेश कार्यकारिणी मे शामिल
संगड़ाह। भाजपा मंडल आईटी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक विनय कुमार शर्मा को Party ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नई नियुक्ती पर भाजयुमो रेणुकाजी इकाई व आईटी सेल ने खुशी जताते हुए उन्हे बधाई दी। विनय को हिमाचल प्रदेश के आईटी टीम में कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के लिए उन्होने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा व प्रदेश आईटी संयोजक अनिल ढटवाल सहित सभी शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया। नियुक्ति के बाद विनय कुमार ने कहा कि, वह अपनी जिम्मेदारी की कसौटी पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि, वह सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा व सरकार की नीतियों, योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे।
Comments
Post a Comment