संगड़ाह मे ली BJP महिला मोर्चा व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक
हर बूथ पर बनेगी 20 महिलाओं की टोली
स्थानीय नेताओं को दिए संगठन को मजबूत करने के निर्देश
कल शिलाई में होगा जिला स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम
संगड़ाह। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने सोमवार को PWD Rest Houst परिसर संगड़ाह में मोर्चा एवं मंडल पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मौजूद महिला मौर्चा व मंडल पदाधिकारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने को भी कहा। Rashmidhar Sood ने रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र मे मौर्चा व पार्टी संगठन जिला के अन्य हिस्सों से कमजोर होने की बात भी कही और इसका जिम्मेदार स्थानीय Party पदाधिकारियों व नेताओं को बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से बचने की अपील करते हुए कहा कि, पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को विधानसभा उम्मीदवार घोषित करती है, सबको उसी के साथ चलना होगा।
Comments
Post a Comment