DSP संगड़ाह के नैत्रित्व मे SIU Team ने धरा 1 और नशे का सौदागर

रेणुकाजी थाना क्षेत्र के पनार के समीप डेढ़ किलो चरस के साथ पकड़ा नेपाली मूल का शख्स

संगड़ाह। सिरमौर Police की एसआईयू टीम ने डीएसपी संगड़ाह के नैत्रित्व मे रेणुकाजी थाना क्षेत्र के पनार गांव के समीप एक शख्स को करीब डेढ़ किलो चरस के साथ धर दबोचा। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर ददाहु के नजदीक पनार Road पर राह चलते व्यक्ति की तलाशी ली, तो उसके पास 1 किलो 453 ग्राम सुल्फा अथवा चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार नेपाली मूल का आरोपी हाल फिलहाल राजगढ़ मे रह रहा है। SIU के SO एंव डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ NDPS act की धारा 20 के तहत रेणुकाजी थाने में Case दर्ज किया गया है। इस मामले की तफ्तीश जारी है। गौरतलब है कि, हाल ही में डीएसपी संगड़ाह के नैत्रित्व मे इसी क्षेत्र मे पुलिस ने उत्तराखंड के एक शख्स को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया था और बाद मे इस मामले में 2 और आरोपी भी गिरफ्तार किए गए। Police Subdivision संगड़ाह मे गत वर्ष से चरस, अवैध शराब व हेरोइन के साथ नशे का धंधा करने वाले कई आरोपियों को पुलिस सलाखों के पीछे पंहुचा चुकी है।


Comments