कुब्जा पवेलियन में मनाया 42वां स्थापना दिवस
बलदेव भंडारी व विनय गुप्ता आदि नेताओं की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
संगड़ाह। भाजपा मंडल इकाई द्वारा बुधवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीरेणुकाजी से महासंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व कुब्जा पवेलियन रेणुकाजी में BJP का 42th स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला सिरमौर इकाई के अध्यक्ष विनय गुप्ता, हिमाचल कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर चौहान, पूर्व विधायक रूप सिह व नारायण सिंह, सिरमौर जिला परिषद Chairman सीमा कन्याल, BDC संगड़ाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा तथा बीडीसी Chairman नाहन अनीता शर्मा सहित लगभग सभी रेणुकाजी मंडल व ग्राम केंद्र प्रभारी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला व मंडल पदाधिकारियों द्वारा मौजूद Party Activists को संगठनात्मक पहलुओं तथा महासंपर्क अभियान पर जानकारी दी गई और आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया।BJP Block President सुनील शर्मा ने बताया कि, आज से क्षेत्र में महासंपर्क अभियान शुरू हो चुका है, जो आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर मतदान केंद्र तक जाएंगे और प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलने के साथ-साथ पार्टी के झंडे भी लगाएंगे। गौरतलब है कि, भाजपा Block unit द्वारा वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल मे सवा 4 साल मे क्षेत्र मे हुए विकास कार्यों व उपलब्धियों का प्रपत्र भी तैयार किया गया है। हिमाचल के 1st Chief Minister डॉ यशवंत परमार का विधानसभा क्षेत्र रहे इस पिछड़े हल्के मे BJP उम्मीदवार अब तक केवल 2011 के उपचुनाव मे जीत सके है और पिछले 2 विस Election मे हार का मुख्य कारण Party की गुटबाजी रहा।
Comments
Post a Comment