BJP जिला अध्यक्ष ने दी महासंपर्क अभियान की गतिविधियों पर जानकारी

संगड़ाह मे ली Party पदाधिकारियों की Meeting
संगड़ाह। भारतीय जनता पार्टी के District President विनय गुप्ता द्वारा शनिवार को PWD Rest House संगड़ाह मे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली गई।‌ इस दौरान उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं को BJP की स्थापना दिवस पर शुरू होने वाले व 6 से 30 अप्रेल तक चलने वाले Mahasampark Abhiyaan के दौरान आयोजित होने वाली Activities पर जानकारी दी। अभियान के दौरान हर बूथ व सरकारी योजना के लाभार्थी तक पार्टी की टोली पंहुचेगी तथा हर भाजपाई के घर पर झंडा लगाया जाएगा। 

सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा रेणुकाजी मंडल व Sangrah Zone पदाधिकारियों से आगामी अगस्त माह तक पार्टी गतिविधियों पर चर्चा की तथा विधानसभा Election के लिए तैयार रहने को कहा। इस दौरान भाजपा के जिला सह प्रभारी अरुण फालटा तथा पूर्णकालिक पंडित चंदन ने भी संगठनात्मक पहलुओं पर जानकारी दी। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर चौहान, प्रताप तोमर, रूप सिंह, नारायण सिंह, प्रताप रावत, कमल वर्मा, प्रताप सिंह, जगत सिंह, बलवीर ठाकुर व बाबूराम शर्मा सहित कईं मंडल व मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपाइयों द्वारा संगड़ाह पंहुचने पर गर्मजोशी से जिला सिरमौर अध्यक्ष का स्वागत किया गया।


 

Comments