हिमाचल के 29वें Governor शिव प्रताप शुक्ल ने संस्कृत मे शपथ ग्रहण की

CM व उपमुख्यमंत्री भी रहे कार्यक्रम के मौजूद रहे 
शिमला। हिमाचल के 29वें Governor शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार को राजभवन में संस्कृत भाषा में शपथ की। Himachal High Court की Chief Justice सबीना ने उन्हें दिलाई। शपथ समारोह मे Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य व हिमाचल उच्च न्यायालय के न्यायधीश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ के बाद शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि, देव भूमि में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने हिमाचल में नियुक्ति के लिए महामहिम राष्ट्रपति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, पूर्व राज्यपाल द्वारा चलाए गए कामों व योजनाओं को पूरा किया जाएगा और इसके लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जायेगा।

 प्रदेश में नशे को रोकने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, TB के उन्मूलन अभियान व PM की योजना Skill Development योजना को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्यपाल ने प्रदेश में फरवरी महीने में ही बढ़ते तापमान पर चिंता जाहिर की उन्होंने कहा कि गोरखपुर व शिमला के मौसम में कोई ज्यादा फर्क नही है। यह प्रयाप्त बर्फ न पड़ने के कारण हुआ है।


 

Comments