विद्युत मंडल संगड़ाह व BDO office ददाहू जैसे Institute बंद करना रेणुकाजी की जनता से धोखा बताया
1st Cabinet में महिलाओं को 1500 ₹ पेंशन व 5 लाख सरकारी नौकरियों के दावे पर भी उठाए सवाल
अढ़ाई माह में साढ़े 4 हजार करोड़ का कर्ज लेने को सुक्खू सरकार का पाकिस्तान के रास्ते पर चलना बताया
विधानसभा Election में हार को लेकर भी चर्चा हुई
संगड़ाह। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुदेश कश्यप ने कांग्रेस अथवा सुक्खू सरकार द्वारा कोई भी Guiranty 1st Cabinet Meeting में पूरी न किए जाने को जनता से वादाखिलाफी बताया। उन्होंने कहा कि, विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा पहली कैबिनेट अथवा सरकार बनने के 10 दिन में पुरानी पेंशन की बहाली, महिलाओं को 1500 ₹ पेंशन व 5 लाख नौकरियां देने के वादे किए थे। सांसद के कहा कि, OPS बहाल करने को लेकर मुख्यमंत्री व उनके मंत्री झूठ बोल रहे हैं, जबकि पिछले माह की तरह इस महीने भी कर्मचारियों के वेतन से पहले की तरह NPS का पैसा ही कट रहा है। उन्होंने कहा कि, गत दिनों प्रदेश पर भारी भरकम कर्ज होने का रोना रो रहे मुख्यमंत्री ने आधा दर्जन CPS, इतने ही कैबिनेट रैंक के Advisor व OSD की फौज खड़ी कर तथा छोटे से राज्य में पहली बार Deputy CM की नियुक्ति से सरकार अथवा जनता का पैसा कांग्रेस नेताओं पर लुटाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि, बार-बार 75 हजार करोड़ के कर्ज की बात कर रहे Chief Minister जनता से यह वास्तविकता छुपा रहे हैं कि, इससे जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा केवल 24 करोड का कर्ज लिया गया। कश्यप ने कहा कि, हिमाचल की तुलना श्रीलंका से कर रहे ने मुख्यमंत्री ने महज अढ़ाई माह में करीब 4,500 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पाकिस्तान के रास्ते पर ले जाने की शुरुआत कर दी। MP ने पूर्व सरकार द्वारा चलाए गए संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व ददाहू में खंड विकास कार्यालय सहित रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर संस्थान बंद किए जाने को उन Voters से भी धोखा बताया जिन्होंने Congress को वोट दिया। उन्होंने कहा कि, सैंकड़ों संस्थान अथवा कार्यालयों को बंद कर कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन की बात कर वास्तव में संवेदनहीनता का परिचय दे रही है। गत विधानसभा चुनाव में रेणुकाजी मे भाजपा की हार पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, लोक लुभावनी गारंटी व झूठ बोल कर भी यहां कांग्रेस मामुली अंतर से जीती और 430 वोट इधर से उधर होने पर नतीजे कुछ और होते। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अब आगे की रणनीति व संगठन की मजबूती पर बल देने को कहा। बैठक में पूर्व भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह, सिरमौर जिला परिषद Chairman सीमा कन्याल, BDC संगड़ाह के अध्यक्ष मेला राम शर्मा, अध्यक्ष पंचायत समिति नाहन अनीता शर्मा व बलवीर ठाकुर, प्रताप रावत, विजेंद्र शर्मा, हीरा पाल, रणजीत चौहान, अनिल ठाकुर तथा मनोज ठाकुर आदि भाजपा मंडल व जिला कमेटी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment