Industries Minister हर्षवर्धन बोले हाटी Issue व दबाव की राजनीति के बावजूद हारी BJP

75,000 करोड़ के कर्ज को विकास में बाधा बताया 

मंत्री ने कहा हिमाचल की Economy को पटरी पर लाने की कोशिश जारी 

CM सुक्खू की व्यवस्था परिवर्तन की बात दोहराई 

रोनहाट में आभार एंव Welcome Rally को संबोधित किया 

रोनहाट। उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के रोनाहट में आयोजित जन आभार एवं Welcome Rally को संबोधित किया। रोनाहाट पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने हर्षवर्धन चौहान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उपतहसील की 15 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित किया। उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस अवसर पर छठी बार विधानसभा भेजने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव न केवल हिमाचल बल्कि देश के लिए महत्वपूर्ण Election था। उन्होंने Congress को स्पष्ट जनमत देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया।
Industries Minister ने कहा कि, भाजपा का Mession Repeat का सपना टूट गया। उन्होंने कहा कि, BJP ने हाटी मुददा और डराने-धमकाने अथवा दबाव जैसे सभी हथकंडे अपनाये, लेकिन जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कहा कि, क्या गिरिपार वासियों को ST Status मिल गया। हर्षवर्धन ने कहा कि, यह सब महज Vote की राजनीति थी, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को राजनीतिक कामयाबी नहीं मिली। उद्योग मंत्री ने आरोप लगाया कि, पिछले 5 सालों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला, समाज में CM इस प्रकार की व्यवस्था को बदलने की कोशिश शुरू कर चुके है। उन्होंने कहा कि, राजनीति में सेवा करने की भावना से आना चाहिए, न कि पैसा कमाने के लिए। उन्होंने कहा कि, Chief Minister Sukhvinder Singh Sukkhu साधारण परिवार से हैं और ईमानदार  नेता हैं, जिनके नेतृत्व का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि, आज प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, 11 हजार करोड़ की देनदारी तो कर्मचारियों की है, विकास के लिए पैसा बचा ही कहां है। उन्होंने पिछली जयराम सरकार पर सरकारी मशीनरी व भाजपा रैलियों में HRTC Buses के दुरूपयोग के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, बड़ी साजिशों के बाद भी उन्हें हरा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि, नये शिक्षण संस्थान खोलने कहां तक सही थे, जहां एक भी अध्यापक की व्यवस्था नहीं की गई थी, अधोसंरचना बिल्कुल भी नहीं थी। हर्षवर्धन के मुताबिक लगभग 950 संस्थान ऐसे खोले गए, जिसके लिए धन, भवन, Staff की व्यवस्था नहीं थी । उन्होंने कहा कि, कर्मचारियों को राजनीति से दूर रहना चाहिए, पिछली सरकार में इस प्रकार की दुर्भावनाओं को बल मिला था। उद्योग मंत्री ने कहा कि, वादे के मुताबिक मंत्रीमंडल की पहली बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को OPS दिया, इसमें किसी प्रकार की शंका की जरूरत नहीं है और पैंशन का खाका भी कर्मचारियों की इच्छानुसार बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जितने भी वायदे किये उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूरवर्ती व कठिन क्षेत्र के पदों को भरा जाएगा और जरूरत के अनुसार संस्थानों को खोला जाएगा।
उन्होंने कहा कि, आज ईमानदार मंत्रीमंडल बना है और हम प्रदेश को विकास की राह पर आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि, कीमत बढ़ाने के बावजूद प्रदेश में Patrol Diesel के दाम आज भी अनेक राज्यों से कम हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांव में रहने वाले लोगों के कार्य प्राथमिकता पर किए जाएं। इस अवसर पर शिलाई कांग्रेस समिति अध्यक्ष सीता राम शर्मा, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरी राम शास्त्री, रणजीत सिंह नेगी, यशपाल चौहान व प्रियंका ठाकुर आदि के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।


Comments