+2 Science में HP Board में 9वें स्थान पर रही थी फौजी की बेटी
सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत शामरा के गांव नाईचना की होनहार बेटी वंशिका लाल बहादुर शास्त्री Medical College नेरचौक से MBBS करेगी। हाल ही में एमबीबीएस काउंसलिंग में हिमाचल प्रदेश मेडिकल कॉलेज की 720 सीटों में वंशिका में काउंसलिंग में 150 वां स्थान हासिल किया था। वंशिका ठाकुर के संघर्ष की बात करें तो प्राथमिक शिक्षा के लिए उसे को हर रोज अपने गांव नाईचना से बोगधार तक करीब 6 KM की खड़ी चढ़ाई तय करनी पड़ती थी। इसके बाद उन्होंने SVN School नाहन से उसने छठी कक्षा से +2 तक की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2023 में HP Board धर्मशाला द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में वंशिका ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। साल 2024 में असफल होने पर उसने हार नहीं मानी और 2025 में दोबारा परीक्षा देकर शानदार सफलता हासिल की। वंशिका के पिता रमेश कुमार भारतीय सेना से लांस नायक के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता अनीता ठाकुर एक गृहिणी हैं। फौजी की इस बेटी की सफलता एक तरफ जहां उसके परिजन गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, वहीं इस दूरदराज क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी है।
Comments
Post a Comment