पूर्ण चंद बने PWD-IPH यूनियन सिरमौर के अध्यक्ष

सगड़ाह में राज्य अध्यक्ष की मौजूदगी में संपन्न हुए जिला सिरमौर इकाई के चुनाव 

8, जनवरी को विधानसभा घेराव की चेतावनी

 हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी एवं आईपीएच कर्मचारी यूनियन की जिला सिरमौर इकाई द्वारा पूर्ण चंद कंवल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। दिनेश शर्मा महासचिव, जागर सिंह कपूर प्रधान तथा लेखराज, जीत सिंह व मंगत राम को उपप्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा दिलीप सिंह, जगत सिंह, विजयपाल, तपेंद्र, तुला राम शर्मा, मदन गोपाल, बाबू राम, जीवन सिंह जयपाल व जयराम आदि कुल 17 सदस्यों को जिला कार्यकारिणी में जगह दी गई। नवनिर्वाचित जिला इकाई की पहली बैठक में मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। एटक से संबंधित लोक निर्माण एवं आईपीएच मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष महेंद्र सिंह काहलों की अध्यक्षता में रविवार को विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में उक्त चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए।

 युनियन के राज्य अध्यक्ष महेंद्र सिंह काहलों ने बताया कि, यूनियन द्वारा आगामी 8 जनवरी को विभिन्न मांगों को लेकर हिमाचल विधानसभा के घेराव की तैयारियां की जा रही है। 




एटक से एफिलिएटेड उक्त यूनियन द्वारा आंगनबाड़ी, मध्याहन भोजन कर्मी व आशा कार्यकर्ताओं को नियमित किए जाने, मनरेगा के तहत 120 रूपए दैनिक मजदूरी दिए जाने तथा आउट सोर्स की प्रथा को समाप्त करने जैसी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री काहलो ने बताया कि, मांगे पूरी न होने की सूरत में भविष्य में भी यूनियन अपने धरने प्रदर्शन जारी रखेगी। विधानसभा घेराव के लिए AITUC से जुड़े सभी मजदूर व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से आने का आह्वान किया गया है।

Comments