NCC की संगड़ाह College unit को मिला Best Institution Award

संगड़ाह। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह की NCC unit (Girls) ने ATC-247 के दौरान Best Institution Award हासिल किया। Eternal University बड़ू साहिब में हाल ही में सम्पन्न शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए NCC संगड़ाह इकाई ने यह पुरस्कार हासिल कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया। इसके साथ ही Degree College संगड़ाह की SW NCC contingent को सभी SW Colleges के सम्मान से भी नवाजा गया। शिविर के दौरान कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए Slogan Writing में 1st, Group Dance में भी प्रथम स्थान, Poster Making में चतुर्थ, Solo Song में चतुर्थ, Group Song में चतुर्थ, Solo Dance में चतुर्थ तथा Scout Drill Competition में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त फायरिंग प्रतियोगिता में Government College संगड़ाह के कैडेट ने Best 8 Firer में स्थान बनाकर उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, फायरिंग, नेतृत्व, अनुशासन एवं विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण गतिविधियों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। 

 पूरे 10 दिवसीय शिविर के दौरान मात्र 02 Sick Reports दर्ज होना कैडेट्स की उत्कृष्ट शारीरिक फिटनेस, सहनशक्ति और अनुशासित जीवनशैली को दर्शाता है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, टीम भावना और समर्पण के परिणामस्वरूप जीसी संगड़ाह को Best Institution Award का सम्मान प्राप्त हुआ। College Principal डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने NCC Cadets को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं टीम भावना की सराहना की। NCC ANO लेफ्टिनेंट कविता चौहान ने भी सभी कैडेट्स को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। ATC-247 की यह उपलब्धि संगड़ाह महाविद्यालय की NCC इकाई के लिए गौरव का क्षण है तथा कैडेट्स की प्रतिभा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता और सामूहिक प्रयासों का उत्कृष्ट प्रमाण है।

Comments