सगंड़ाह College की Students रही सीमा अन्य गृहणियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी
सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगते गांव टीकरी की सीमा देवी ने 2 बच्चों की परवरिश के साथ-साथ 1st Attempt में UGC NET Qualify कर दिखाया। बचपन में ही पिता का साया सिर से उठने के बाद सीमा की मां ने उनकी पढ़ाई में बाधा नहीं आने दी।
बड़ग School की मेधावी छात्रा रही सीमा का नाम +2 की Topper list रहा और उसे Laptop भी मिला था। 2018 में शादी के बावजूद सीमा ने नियमित पढ़ाई जारी रखी और Degree College Sangrah से 19 में Graduation की। अपने किसान पती रामानंद का पूरा सहयोग मिलने से इसके बाद उन्होंने JBT, B.Ed व हिंदी में MA की। कल जारी हुए UGC के result में सीमा के qualified होने से उनके परिवार व परिचितों में भारी उत्साह है। बच्चों की परवरिश के साथ-साथ NET निकालने के लिए लोग Social Media पर उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।



Comments
Post a Comment