PWD Division संगड़ाह की चाड़ना-गुद्दगधार सड़क भी हुई पासिंग
8 किलोमीटर सड़क बन जाने से आधा रह गई पैदल यात्रा
संगड़ाह। हिमाचल के प्रमुख आस्था स्थल चूड़धार के आधे रास्ते चाबधार तक जाने वाले 8 किलोमीटर नौहराधार-चूड़धार Road की शनिवार को SDM संगड़ाह सुनील कायथ की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा पासिंग की गई। इस सड़क के होने पर अब यहां अधिशासी अभियंता संगड़ाह द्वारा लगाया गया यातायात प्रतिबंधित होने संबंधी बोर्ड भी हटाया जा चुका है। सड़क पास न होने के बावजूद पिछले 4 साल की तरह यहां वाहनों की आवाजाही जारी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन 200 से ज्यादा गाड़ियां इस मार्ग पर चल रही थी तथा इस साल शिकायत के बाद कुछ दिन पुलिस ने गाड़ियां रोकी भी थी। पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में करीब साढ़े 8 करोड़ का बजट मिलने पर बनी इस 8 किलोमीटर सड़क पर एक स्थानीय Private Bus Operator द्वारा नियमित रूप से चलाई गई बस को शिकायत के बाद RTO नाहन द्वारा बंद करवाए जाने के बाद यह रोड मीडिया व Social Media पर चर्चा में आया।लोगों ने इस सड़क को जल्द पास करवाने की भी मांग रहे थे ताकि चाबधार के ग्रामीणों को उचित किराए पर बस सुविधा उपलब्ध हो सके। इस सड़क के बनने के बाद पैदल यात्रा आधी अथवा 8KM के करीब रह जाने से बुजुर्ग व बच्चे भी चूड़धार की यात्रा कर पा रहे हैं। चाबधार के ग्रामीणों ने पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 7 से 10 अक्टूबर 2018 को इस सड़क की मांग को लेकर अपने गांव से शिमला तक की पैदल यात्रा की थी और फिर मुख्यमंत्री से मिले थे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह खजान सिंह ने बताया कि, आज सड़क की पासिंग Road Fitteness Committee द्वारा की जा चुकी है। SDM संगड़ाह की अध्यक्षता वाली इस कमेटी द्वारा आज ही करीब 5 करोड़ की लागत से बने पौने 6 किलोमीटर चाड़ना-गुद्दगधार रोड को भी पास किया जा चुका है।




Comments
Post a Comment