Block अध्यक्ष मनोज ठाकुर को नहीं मिला नियुक्ति रद्द होने संबंधी पत्र
स्थानीय MLA ने PCC General Secretary के पत्र के साथ जारी किया नियुक्ति रद्द होने का बयान
रेणुकाजी मंडल भंग होने के बाद गत तीन माह से दिख रही है गुटबाजी
Himachal Congress के मारपीट प्रकरण से जोड़कर भी देखा जा रहा है मामला
हिमाचल प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई Block Congress Committee President मनोज ठाकुर की नियुक्ति को नवनियुक्त PCC अध्यक्ष ने महज 10 दिन में रद्द कर दिया है। दरअसल गत 10, जनवरी को तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह द्वारा मनोज ठाकुर को चूड़धार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। शनिवार को स्थानीय Congress MLA विनय कुमार ने इस बारे प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव रजनीश कीमटा के हस्ताक्षर में जारी पत्र का हवाला देते हुए कहा कि, चूड़धार कांग्रेस कमेटी का कोई अस्तित्व ही नहीं है। दरअसल गत वर्ष कांग्रेस रेणुकाजी मंडल द्वारा हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार के समय में उनके इस गृह विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुई दो ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की परंपरा को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया था।
स्थानीय Congress विधायक ने शनिवार को प्रेस को जारी बयान अथवा सूचना पत्र में कहा कि, कांग्रेस रेणुकाजी मंडल द्वारा इस तरह का कोई प्रस्ताव प्रदेश कमेटी को भेजा ही नही गया था। उन्होंने कहा कि, मनोज ठाकुर की नियुक्ति को नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर द्वारा इसी आधार पर रद्द किया गया है। काबिले गौर है कि, गत अक्टूबर माह में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा कईं साल से चुनाव न होने के चलते रेणुकाजी ब्लाक कांग्रेस कमेटी को भंग किया गया था।
उक्त निर्णय के बाद गत 16, दिसंबर को क्षेत्र के वीरभद्र सिंह समर्थक कांग्रेसियों द्वारा जहां तीन Congress MLA विक्रमादित्य सिंह, राजेंद्र राणा व विनय कुमार की मौजूदगी रेणुकाजी क्षेत्र के सैनधार में बैठक अथवा शक्ति प्रदर्शन किया गया, वहीं इसी दिन सुखविंदर खेमे में कहे जाने वाले प्रदेश सचिव बृजराज ठाकुर व मनोज ठाकुर तथा अशोक आदि नेताओं द्वारा घारटीधार में बैठक की गई। गत 27, नवंबर को संगड़ाह में प्रदेश Congress committee Secretary सचिव आयोजित बैठक में भी वीरभद्र सिंह समर्थक नदारद रहे। Block Congress अध्यक्ष मनोज ठाकुर की नियुक्ति रद्द होने को हाल ही में शिमला में Congress Workers अथवा नेताओं के मारपीट प्रकरण से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
इस बात को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो चुकी है कि, नए PCC Present हिमाचल में पार्टी के कुछ और पदाधिकारियों को भी हटा सकते हैं तथा यह फेरबदल की शुरुआत है। स्थानीय विधायक विनय कुमार ने कांग्रेस के State General Secretary के पत्र के साथ जारी बयान में कहा कि, तपेंद्र चौहान ही वर्तमान में रेणुकाजी ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र में पार्टी इकजुट है। उधर चूड़धार Congress कमेटी के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि, उन्हें उनकी नियुक्ति रद्द होने संबंधी कोई पत्र नहीं मिला है।

Comments
Post a Comment