दोबारा सूबे की चारों सीटें जीतने का दावा किया
राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन व भ्रष्टाचार बनेगा Congress के पतन कारण
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई
हिमाचल के उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने सूबे में इस बार फिर से चारों लोकसभा सीटों पर BJP की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि, Prime Minister नरेंद्र मोदी को दुनिया भर में न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने व ईमानदारी के लिए जाना जाता है, बल्कि धरती, आकाश व अंतरिक्ष में भारत की शौर्य गाथा भी उनके पांच साल के कार्यकाल में लिखी गई। उन्होंने कहा कि, केंद्र व हिमाचल Government द्वारा किए गए विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश में भाजपा को इस बार अपार जनसमर्थन मिल रहा है।
उद्योग एवं Technical Education Ministr ने कहा कि, राज्य सरकार द्वारा जिला सिरमौर के विकास का विशेष ध्यान रखा गया है तथा इस बार शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भी सिरमौर जिला के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, अपने भ्रष्टाचार व राष्ट्रविरोधी ताकतों को समर्थन देने के चलते इस Parliament Election में एक बार फिर Congress का पतन होने वाला है। कांग्रेस के घोषणापत्र में देशद्रोह की धारा हटाने व कश्मीर में Army के अधिकारों को कम करने के मुद्दे पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हुए Corruption को गिनाते हुए उन्होंने हाल ही में कांग्रेस के एक Chief Minister के करीबियों के घरों से नोट के संदूक मिलने का मुद्दा भी जनसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि, देश के भ्रष्टाचारी प्रधानमंत्री मोदी से थर-थर कांपते हैं।
उद्योग, रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा रविवार को उपमंडल संगड़ाह के गांव अंधेरी में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन की अध्यक्षता के दौरान जनसभा को संबोधित किया गया। BJYM सम्मेलन अथवा भाजपा की चुनावी सभा में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर, SC-ST एवं महिला विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर चौहान व भाजयुमो ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा के अलावा सिरमौर व रेणुकाजी क्षेत्र के कईं भाजपा नेता मौजूद रहे। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम काफी भीड़ जमा हुई तथा कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था संगड़ाह में की गई। कार्यक्रम से पूर्व भाजपाइयों द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों तथा फूल मालाओं से साथ उद्योग मंत्री का स्वागत किया गया। मंच पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मंत्री को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।
जनसभा में बागी कार्यकर्ता भी हुए शामिल
तीन दिन पूर्व हुई है Party में वापसी
Industry ministers विक्रम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई भाजपा की चुनावी सभा में काफी संख्या में पार्टी से बगावत करने वाले पूर्व विधायक हृदय राम के समर्थक भी पहुंचे। दरअसल 11, अप्रैल को बागी Ex MLA हृदय राम द्वारा आयोजित एक बैठक अथवा शक्ति प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपने सभी समर्थकों से BJP में लौटने का आह्वान किया गया था। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर आदि की मौजूदगी में उक्त बैठक के बाद काफी संख्या में हृदय राम समर्थक भाजपा में शामिल हुए थे। इसके दूसरे ही दिन पूर्व विधायक द्वारा गठित लोकहित मंच के अध्यक्ष द्वारा मंच के भाजपा में विलय न होने संबंधी बयान भी जारी किया गया था। इसके बावजूद रविवार को संगड़ाह के साथ लगते गांव अंधेरी में हुई चुनावी सभा मे विकास मंच के पदाधिकारी अथवा बागी पूर्व विधायक समर्थक राम गोपाल, हीरा सिंह ठाकुर, शकुंतला चौहान, रमेश कुमार व जगत सिंह आदि बतौर भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। गौरतलब है कि, 2017 के विधानसभा Election में भाजपा से टिकट न मिलने पर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़कर पूर्व विधायक हृदय राम चौहान ने 12,069 मत प्राप्त किए थे। उन्हें रेणुकाजी में भाजपा की हार का कारण बताकर छः साल के लिए पार्टी से बाहर किया गया है। पूर्व विधायक हृदय राम चौहान के अनुसार उनकी BJP में घर वापसी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल तथा Chief Minister जयराम ठाकुर से व्यक्तिगत रूप से बात हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, जल्द उनकी Party में औपचारिक रूप से वापसी होगी।

Comments
Post a Comment