सतयुगी तीर्थ रेणुकाजी Lake में विदेशी परिंदे बने आकर्षण का केंद्र

1st Time पंहुचा Northern Shoveler

March तक यहीं प्रवास करेंगे Foreigner Guest Birds 

साइबेरिया, चीन व मध्य एशिया से करते हैं कम ऊंचाई वाले Wetland areas का रुख
 सतयुगी तीर्थ के नाम से जाने जानी वाली रेणुकाजी Lake मे इन दिनों 7 समंदर पार से आए खूबसूरत Migratory Birds आकर्षक का केन्द्र बने हुए हैं। मुल्कों की सरहदों से अनजान हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील में दस्तक दे चुके विदेशी परिंदे इन दिनों स्थानीय लोगों, पक्षी प्रेमियों तथा यहां आने वाले Tourests को बरबस आकर्षित कर रहे हैं। सुबह धूप खिलते ही झुंडो अथवा Line में निकलने वाले इन विदेशी Birds को देखने अथवा इनकी Pictures लेने के लिए अक्सर लोग झील के किनारे ठिठक जाते हैं। Wild Life Dipartment के अनुसार उच्च श्रेणी Wetland areas Renukaji में इस बार अब तक कुल 275 प्रवासी परिंदे पहुंचे हैं। 

 इनमें 21 कूट, 27 मलार्ड, 48 पोचर्ड, 6 यूरेशिया टेल, 200 Moorhen तथा एक Northern Shoveler शामिल है। विशेषज्ञों के मुताबिक पहली बार रेणुकाजी में USA, ब्रिटेन, यूरोप व एशियाई देशों के बर्फीले इलाकों में पाया जाने वाला नार्दन सोवलर देखा गया। साइबेरिया, चीन, अफगानिस्तान व मध्य एशिया के बर्फ से प्रभावित इलाकों की झीलें जम जाने पर उक्त परिंदे रेणुकाजी जैसे मध्यम ऊंचाई वाले नम भूमि क्षेत्रों का रुख करते हैं। झील परिसर में न केवल इन पक्षियों के लिए प्रर्याप्त मात्रा में शाकाहारी व मांसाहारी Food मौजूद है, बल्कि यहां वन्य प्राणी विभाग कर्मियों की पैनी नजर व लोगों की आस्था के इनके चलते शिकार अथवा इन्हे नुकसान पहुंचाने की भी आशंका नहीं हैं। 


भूवैज्ञानिकों द्वारा 15 हजार साल पुरानी बताई गई इस झील में हालांकि सदियों से प्रवासी परिंदे पहुंचते हैं, मगर जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा 2001 के बाद इनकी गणना की जा रही है। झील के अलावा गिरी River पर मौजूद जटोन वेराज से सींऊं गांव तक भी कईं बार मलार्ड व कुछ अन्य प्रजाति के विदेशी परिंदे देखें जाते हैं। वन्य प्राणी विभाग के दर्जन भर CCTV Cameras लगे होने के चलते भी यहां इन पक्षियों को कोई खतरा नहीं है। DFO वाइल्ड लाइफ शिमला राजेश शर्मा ने बताया कि, रेणुकाजी वेट लैंड में कुल 275 के करीब प्रवासी परिंदे पहुंचे हैं तथा नॉर्दन सोवलर यहां पहली बार देखा गया। उन्होंने कहा कि, यहां उक्त परिंदे पूरी तरह Safe है तथा इनका पूरा ध्यान रखा जाता है।

Comments