BJP राज्य अध्यक्ष ने नाहन में जरूरतमंद लोगों के लिए भेजी राशन किट

नाहन विस क्षेत्र के लिए 475 Meal Kit जारी 
 नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं MLA डा. राजीव बिन्दल ने Curfew व लॉकडाउन से प्रभावित गरीब लोगों तथा श्रमिकों के भोजन की व्यवस्था के लिए चिन्हित जरूतमंदों तक राशन किटों के साथ कार्यकर्ताओं को रवाना किया। डा. बिन्दल ने आज प्रातः राशन Kit Store में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को जरूरतमंद लोगों तक समय रहते राशन पहुंचाने के लिए कहा। उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा के राष्ट्रीय आहवान पर हिमाचल प्रदेश की 7793 Poling Booth पर चिन्हित गरीब और अभावग्रस्त लोगों को 15 दिनों का निशुल्क राशन पहुंचाने की एक बहुत बड़ी मुहिम आरम्भ की गई है।

डा. बिन्दल ने बताया कि, आज नाहन से 475 Meal Kits को क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रवाना किया जिसे विभिन्न क्षेत्रों में बांटा गया। इसके अलावा 250 लोगों को बना बनाया भोजन भी वितरित किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में 7793 बूथों पर बूथवार निर्धन और अभावग्रस्त परिवारों को ‘राशन किट’ बांट रही है। इसमें 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, 1 किलो तेल, 1 किलो चीनी व 1 किलो नमक शामिल है। डा. राजीव बिन्दल ने कहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नडडा के आहवान के दृष्टिगत भाजपा कार्यकर्ताओं में अभावग्रस्त लोगों की सेवा और सहायता करने का जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक दो दिनों में लगातार अन्य जरूरतमंदों को राशन किट पहुंचाने के कार्य में गति आएगी।

Comments