3 पर Attack कर चुके 🐆 Leopard को 🐂 बैलों ने मार डाला

घायलों को संगड़ाह Hospital से Medical College नाहन किया रेफर

ग्रामीणों के अनुसार संगड़ाह क्षेत्र में कईं दिनों से आतंक मचा रहे हैं 2 आदमखोर तेंदुए
 सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के गांव शिवपुर व टुहेरी में तीन लोगों पर हमला करने के बाद भी एक हिंसक Leopard का दिल नहीं भरा, तो बैलों का शिकार करने बाड़े में जा पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार अपनी जान बचाते हुए बैलों ने तैंदुए पर जवाबी हमला कर उसे बाड़े में ही मार डाला। रात्रि को 2 बजे मदन सिंह की पशुशाला में बैलों पर हमला करने से पहले यह तेंदुआ उसी गांव के गोविंद सिंह के घर में घुसा तथा उसकी पत्नी रक्षा देवी पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद यही तेंदुआ इसी गांव के सतपाल के घर में घुसा और उनकी की पत्नी कमलेश पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल किया। 
 सोमवार प्रातः रक्षा देवी व कमलेश को कुछ दूरी तक लोग निजी गाड़ी में लाए तथा उसके बाद दोनों को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट कर संगड़ाह Hospital लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को Medical College Hospital नाहन के लिए रेफर कर दिया गया। तेंदुए ने शिवपुर गांव के मदन सिंह के बाड़े में घुस कर दो बैल एक गाय और एक बछड़े को बुरी तरह घायल किया। जब मदन सिंह को पशुओं की चिल्लाने की आवाज आई तो वह पशुशाला में गए। अंदर तेंदुआ देख वह डर गए और तुरंत दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने गांव के लोगों को बुलाकर सहायता मांगी, मगर गांव के सभी लोग आदमखोर तेंदुए के खौफ से डरे हुए थे। इस बीच तेंदुआ व बैलों के बीच में लगभग दो घंटे तक गुत्थम-गुत्थी व जबरदस्त लड़ाई चली। इस दौरान हालांकि बैल बहुत बुरी तरह घायल हो गए, मगर उन्होंने तेंदुए को मार कर ही दम लिया। 
 इससे पहले इस तेंदुए ने इसी गांव के एक और घर में घुसकर दो महिलाओं पर व एक बच्चे पर हमला किया जिन्हें घर वालों ने बचा लिया। ग्राम पंचायत शिवपुर के प्रधान कंठी राम व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि, दो आदमखोर तेंदुए ने इलाके में कईं दिनों से आतंक मचाया हुआ है। साथ वाले टुहेरी गांव की 80 वर्षीय सुरतो देवी को भी तेंदुए ने घायल किया। संगड़ाह अस्पताल में रैफरल Ambulance न होने के चलते उन्हें निजी गाड़ी से पहले संगड़ाह अस्पताल लाया गय। ग्रामीणों ने बताया कि, नाहन रैफर किए जाने पर भी उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की की, घायलों व पशुओं के मालिकों की तुरंत यथासंभव मदद की जाए। उन्होंने कहा कि, मदन सिंह के जो दो बैल, एक गाय व एक बछड़ा घायल हुए हैं उनके बचने की कोई संभावना नहीं है। पंचायत प्रधान कठीराम ने प्रशासन से मांग की कि, मदन सिंह को पशुओं का उचित मुआवजा भी दिलाया जाए। इससे पूर्व क्षेत्र के गांव सैंज व सांगना में भी तेंदुए पशुओं व इंसानों पर RO व SDM संगड़ाह के Mobile Number पर बात नहीं हो सकी। DFO श्रद्धानंद शर्मा व वनरक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि, तेंदुआ मारने के मामले में तहकीकात जारी हैं। तहसीलदार संगड़ाह आत्माराम नेगी ने कहा कि, इस बारे वन अधिकारियों से बात की जाएगी।
 प्रर्यावरण प्रेमी बबलू चौहान से मारपीट 

Illegal Mining की गई शिकायतें कर चुके हैं बबलू चौहान
 संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में करीब 517 बीघा में मौजूद Limestone में अवैध खनन को लेकर कईं शिकायतें संबंधित अधिकारियों को भेज चुके पर्यावरण प्रेमी बबलू चौहान द्वारा आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई गई मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस विभाग की Team द्वारा ASI खमेश के नैत्रित्व में घटनास्थल का दौरा किया गया। रविवार सायं 5 बजे 108 Ambulance से पीड़ित को संगड़ाह अस्पताल लाया गया। बबलू चौहान के अनुसार जिन आधा दर्जन लोगों ने उस पर हमला किया, उनमे खनन व्यवसाय से जुड़ा एक शख्स भी शामिल था। उन्होंने कहा कि, वह इससे पहले उन्हें मारने की धमकियां दिए जाने की शिकायतें प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से कर चुके हैं। संगड़ाह अस्पताल से Doctor द्वारा उन्हें कान की जांच करने के लिए Medical College अस्पताल नाहन रेफर किया गया। DSP संगड़ाह अनिल धौलटा ने कहा कि, बबलू चौहान की शिकायत पर Report दर्ज की गई है तथा पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है।


संगड़ाह में अब तक हो सकी 14 हजार की Screening  

वाहनों की कमी के चलते 82,000 लोगों की ACF में लगेंगे कईं दिन

स्वास्थ्य खंड संगड़ाह में Active Case finding अथवा Corona के मरीजों को ढूंढने के लिए घर-घर जा रही 83 Teams द्वारा अब तक कुल 82,000 की आबादी में से करीब 14,000 लोगों की ही स्क्रीनिंग की जा सकी है। Dipartment के अनुसार वाहनों की कमी तथा Buses बंद होने के चलते दूर-दूर स्थित घरों तक पहुंचने में समय लग रहा है। BMO संगड़ाह डॉ यशवंत के अनुसार दो अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था किए जाने को लेकर स्थानीय SDM से बात की जा चुकी है। खंड स्वास्थय शिक्षक चमन सोनी ने बताया कि, चार दिन में अब तक कुल 14 हजार के करीब लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि, 200 के करीब आशा व आंगनबाड़ी Workers तथा स्वास्थयकर्मी उक्त अभियान में लगे हैं।
 Prime Minister व CM राहत कोष में भेजी सहायता  

Coronavirus व National Lockdown से प्रभावित लोगों की मदद के लिए उपमंडल संगड़ाह में लोग PM व CM Helpline के माध्यम से यथासंभव सहायता राशि भेजने के लिए आगे आ रहे हैं। सोमवार को BJP मंडल उपाध्यक्ष विनोद्र शर्मा मुख्यमंत्री राहत कोष में 1100 रुपए की राहत राशि जमा करवाई गई। इससे पूर्व शुक्रवार को JBT Teacher सुरेश शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष में क्रमशः 2100-2100 रूपए की राशि एसडीएम के माध्यम से भेजी गई। सेवानिवृत्ति चीफ फार्मासिस्ट आरएस कपिला द्वारा जहां मुख्यमंत्री राहत कोष में 11,051 रूपए की राशि भेजी गई, वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर द्वारा प्रधानमंत्री व सीएम हेल्पलाइन में कुल 10,200 की राहत राशि भेजी गई। इसके अलावा शिक्षक जोगिंद्र चौहान द्वारा पीएम रिलीफ़ फंड में 2100 रूपए की राहत आनलाईन जमा करवाई गई। क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा गठित Lock-Down Help Team तथा क्षेत्र के RSS कार्यकर्ताओं द्वारा कईं परिवारों की खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने में मदद की जा चुकी है। बेहराइच की एक गर्भवती महिला तथा गांव राइचा की एक जरूरतमंद महिला की स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा मदद की गई।

Bank की लाइन में लगे लोगों को Police कर्मियों ने बांटे मास्क 

सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में सोमवार को बैंक के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े लोगों को स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा Mask बांटे गए। संगड़ाह में दर्जी की दुकान चलाने वाले SK Tailor द्वारा गत उक्त मास्क उपलब्ध करवाए गए। यह टेलर पिछले 14 मार्च से अब तक 1500 के करीब बना चुके हैं तथा निशुल्क बांट चुके हैं।

ACF अभियान के तीसरे दिन सिरमौर में 81,250 लोगों की Screening : DC

अभियान के तहत जिला में अभी तक 1,87,272 लोगों की स्क्रीनिंग हुई  

नाहन। कोरोना वायरस को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा Active Case finding Mission चलाया गया है। इसके अंतर्गत Coronavirus infection की जांच को लेकर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। अभियान के तीसरे दिन 81,250 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसके बाद जिला में अभी तक 1,87,272  लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।  इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ आरके परुथी ने बताया की अभियान के अंतर्गत कल देर साएं तक जिला के धगेड़ा खंड में 15,186 और पच्छाद खंड में 14,067 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसी प्रकार, राजपुर खंड में 29,044, संगड़ाह खंड में 10,700 और शिलाई खंड में 12,253  लोगों की स्क्रीनिंग की गई।  उन्होंने बताया की जिला सिरमौर मे इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य  कार्यकर्ता महिला व पुरुष, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य के सदस्य एक दल के रूप कार्य कर रहे हैं, जिनमें आशा कार्यकर्ता भी घर-घर जा कर हरेक व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री व स्वास्थ्य की जांच कर रही है। सर्वे का कार्य सुबह 9 से शाम 4 बजे के बीच किया जा रहा है। टीम के सदस्यों को मास्क व हैंड सेनेटाइजर्स उपलब्ध करवाए गए हैं और उन्हें पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 


किसी भी Tourest विशेषकर Foreigner को अपना निजी आवास किराए पर न दें - 
राजीव मिश्रा

यदि किसी पर्यटक को अपना आवास किराए पर दिया है तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दें

नाहन। Tourism department of Himachal Pradesh ने सिरमौर जिले की आम जनता से अपील की है कि, वे किसी भी Tourest विशेषकर विदेशी को अपना निजी आवास किराए पर न दें। यदि वे ऐसा करते हैं, तो यह जिला मजिस्ट्रेट सिरमौर के 21 मार्च 2020 के आदेशों का एवं एच पी पर्यटन विकास और पंजीकरण अधिनियम 2002 का उल्लंघन होगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि ऐसा कोई व्यक्ति है जिसने किसी भी पर्यटक (घरेलू या विदेशी) को अपना आवास किराए पर दे रखा है तो ऐसे पर्यटकों के बारे में जानकारी स्थानीय प्रशासन, पर्यटन विभाग और Police विभाग को अवश्य दें। इस बारे में सहायक पर्यटन विकास अधिकारी सिरमौर राजीव मिश्रा ने बताया की COVID-19 के संक्रमण  को रोकने के उपायों के तहत, हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी पर्यटकों (घरेलू और विदेशी नागरिकों) के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अनुसार जिला प्रशासन सिरमौर ने निर्देश दिया है कि सिरमौर जिले में होटल, रिसॉर्ट, गेस्ट हाउस, होमस्टे आदि सहित पर्यटन इकाइयों के मालिक ध् प्रबंधक अपनी संबंधित इकाइयों में किसी भी पर्यटक के प्रवेश की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने बताया की जिले में पर्यटन विभाग के साथ registration लगभग सभी पर्यटन इकाई के मालिकों ने अपनी संबंधित इकाइयों को बंद कर दिया है। हालाँकि ऐसी खबरें आई थी कि एक निजी घर के मालिक ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को बिना किसी सूचना के एक विदेशी नागरिक को अपना घर किराये पर दे दिया तथा वह स्थानीय पुलिस स्टेशन को निर्धारित C Form में जानकारी देने में विफल रहा। मकान मालिक के खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 के प्रावधानों के तहत पुलिस द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। एच पी टूरिज्म  डेवलपमेंट एंड रजिस्ट्रेशन एक्ट 2002 के तहत भी कार्यवाई शुरू कि जा रही है।

Comments