जापान, जर्मनी, थाईलैंड, ऑस्ट्रिया, मलेशिया व इजिप्ट आदि देशों मे छोड़ी नाटी लोक नृत्य की छाप
संगड़ाह। सिरमौर जनपद के एक छोटे से गांव बाऊनल में जन्मे लोक कलाकार ब्रह्मदत शर्मा का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही उपमंडल संगड़ाह व गिरिपार तथा तथा हिमाचली लोक कलाकारों में शौक लहर फेल गई है।
शिरगुल सांस्कृतिक दल के अध्यक्ष ब्रह्मदत शर्मा एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने उनके दल में शामिल करीब डेढ़ दर्जन लोगों को पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से अपने सांस्कृतिक दल के माध्यम से रोजगार मुहैया करवाया हुआ था। भारत वर्ष का कोई ऐसा जिला शायद ही बचा हो जहां उन्होंने सिरमौरी कार्यक्रम प्रस्तुत न करवाया हो। इसके अलावा देश से बाहर करीब 14 देश जापान, जर्मनी, थाईलैंड, ऑस्ट्रिया, मलेशिया व इजिप्ट आदि कई देशों में सिरमौरी संस्कृति की छाप छोड़ी है। सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके दल ने राज्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कईं पुरस्कार हासिल कर जिला सिरमौर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। कोरोना काल के लगभग दो वर्षों से वह कहीं बाहर नहीं जा सके। इस दौरान उन्होंने घर पर रह कर समय व्यतीत किया। रविवार को घर में बैठे बैठे अचानक हृदय गति रुकने से उनका देहावसान हो गया। उनके निधन पर सिरमौरी लोक गायक जेपी शर्मा, दिनेश शर्मा, चंद्रमोहन ठाकुर, भाव सिंह कपूर, दीप खदराई, विवेक मेशवाण, सांस्कृतिक दल रेणुकाजी के निदेशक योगेन्द्र कपिला, सांस्कृतिक दल राजगढ़ के अध्यक्ष जोगेंद्र हाबी, प्रेम चंद बाउनली, दीपक चोहान, बाध्य दल अंधेरी के प्रधान जोगिंद्र धिमान व सैज दल के प्रधान जोगेंद्र राणा तथा बीबीसी संगड़ाह के अध्यक्ष मैलाराम शर्मा, रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार व भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
भारी बारिश से नौहराधार में एक मकान क्षतिग्रस्त
दो अन्य घरों पर भी मंडराया भूस्खलन का खतरा
संगड़ाह। भारी बारिश व भूस्खलन से नौहराधार मे एक मकान जहां क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं 2 अन्य घरों को भी खतरा बना हुआ है। भूस्खलन से बड़े-बड़े पत्थर आने से जहां वीर सिंह नामक शख्स के मकान के शौचालय वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कमरों मे भी दरारें आ गई है। इसके अलावा शनिवार रात हुए इस भूस्खलन से साथ लगते बलदेव व कपिल नामक दो अन्य लोगों के मकानों को भी भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए भवन में प्रवासी मजदूर रहते है। घर के आगे का डंगा ढह गया है। गत दो सप्ताह से उपमंडल संगड़ाह मे बारिश का दौर न थमने से काफी नुकसान हुआ है। किसानों की नगदी फसल टमाटर, मूली, फ्रांसबीन व आलू को बारिश से भारी नुकसान पंहुचा है। बारिश से कईं संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए है, जिसके चलते अब किसानों को अपनी नगदी फसलें खच्चरों व पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचानी पड़ रही है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से बरसात से हुए नुक़सान की रिपोर्ट तैयार करने तथा यथासंभव मुवावजा जारी करने की मांग प्रशासन व सरकार से की। लोक निर्माण विभाग संगड़ाह के अधिशाषी अभियंता रतन शर्मा ने बताया कि, सभी मुख्य सड़कों पर बहाल कर दिया है। एसडीएम संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी ने कहा कि, इस बारे संबंधित कर्मचारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।पहाड़ से चट्टानें गिरने से किन्नौर में तबाही का मंजर
किन्नौर जिला के बटसेरी के समीप पहाड़ से चट्टाने अथवा बोल्डर गिरने से भारी तबाही हुई। इस दौरान पर्यटकों के वाहनों सहित एक पुल भी चट्टानों अथवा भूस्खलन की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक बारिश के बाद हुए भूस्खलन से अब तक 9 की जान गई तथा कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। DC व SP किन्नौर राहत व बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं।
BJP ने संगड़ाह मे बनाई संगठन को मजबूत करने की रणनीती
प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर भी हुई चर्चा
संगड़ाह। भाजपा मंडल इकाई द्वारा विश्राम गृह संगड़ाह मे आयोजित बैठक को संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति मे खड़े व्यक्ति तक पंहुचाने को लेकर चर्चा की गई। जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता तथा विस्तारक अक्षय भरमौरी की मौजूदगी में शनिवार को हुई इस बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, बीडीसी अध्यक्ष संगड़ाह मेलाराम शर्मा, अनुसूचित जाति जनजाति निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, पूर्व विधायक रुप सिंह व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर सहित क्षेत्र के सभी मंडल, जिला व प्रदेश कमेटी से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान रेणुकाजी क्षेत्र मे पार्टी संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की तथा पिछले लोकसभा व पंचायत चुनाव में क्षेत्र में भाजपा के बढ़ते जनाधार को आगामी विधानसभा चुनाव में कायम रखने पर भी मंत्रणा हुई। इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं हर पिछड़े व अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने व जनता तक सरकार की उपलब्धियां पंहुचाने पर भी चर्चा की गई। बैठक मे क्षेत्र की लंबित मांगो व समस्याओं पर भी बात हुई।
हरियाणा के सैलानीयों की गाड़ी ने एक खड़ी कार को मारी टक्कर
विवाद के चलते हरिपुरधार मे आधा घटा लगा जाम
संगड़ाह। हरियाणा के एक सैलानी ने हरिपुरधार बाजार में एक खड़ी कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों पक्षों मे विवाद हुआ। गाड़ी मालिकों के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर बहस शुरू हो गई और सड़क पर जाम लग गया। हरियाणा के सैलानी ने हरिपुरधार निवासी ज्ञान शर्मा की खड़ी कार में टक्कर मारी थी। सैलानी ने गलती तो मानी, मगर नुकसान की भरपाई के रूप में एक हजार रुपए देने पर अड़ गया। सैलानी की गाड़ी बीच सड़क में खड़ी थी इसलिए बाजार में आधा घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। जाम में फंसे लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानीय लोगो की हस्तक्षेप से दोनो पक्षों में बातचीत के माध्यम से समझोता करवाया गया। उसके बाद ही बाजार में यातायात बहाल हो सका। गौरतलब है कि, इन दिनों क्षेत्र मे भारी संख्या मे पड़ौसी राज्यों से सैलानी पंहुच रहे हैं और इनमे से कईं चालक आए दिन वाहन अधिनियम की अवहेलना करते देखे जाते हैं।
कल सिरमौर में 39 स्थानों पर आयोजित होगा 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए टीकाकरण
नाहन। जिला सिरमौर में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए 26 जुलाई को 39 स्थानों पर टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा।26 जुलाई को धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन, डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमटा, स्वास्थ्य उप केन्द्र मोगीनन्द, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमटा, स्वास्थ्य उप केन्द्र काला अम्ब, स्वास्थ्य उप केन्द्र मंडलाह, पंचायत घर शीतला, स्वास्थ्य उप केंद्र महीपुर में टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार, राजपुर स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, स्वास्थ्य उप केंद्र धौलाकुआं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरोग बनेड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़, स्वास्थ्य उप केंद्र मिश्रवाला, स्वास्थ्य उप केंद्र तारूवाला, स्वास्थ्य उप केंद्र कोटरी ब्यास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, स्वास्थ्य उप केंद्र अजोली, स्वास्थ्य उप केन्द्र मानपुर देवड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा में कोरोना टीका लगाया जाएगा। पच्छाद स्वास्थ्य खण्ड के तहत सिविल अस्पताल सराहां, सिविल अस्पताल राजगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारग, स्वास्थ्य उप केन्द्र सिरमौरी मंदिर, स्वास्थ्य उप केन्द्र जैहर, स्वास्थ्य उप केन्द्र बाग पशोग, स्वास्थ्य उप केन्द्र देवल टिककरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फागु, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हाब्बन और स्वास्थ्य उप केन्द्र पबियाना में टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार, संगड़ाह स्वास्थ्य खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोगधार, स्वास्थ्य उप केन्द्र भुजोंड और स्वास्थ्य उप केंद्र सैंज तथा शिलाई स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल शिलाई, स्वास्थ्य उप केंद्र गुमट और स्वास्थ्य उप केंद्र झकण्डो में टीकाकरण किया जाएगा।
Comments
Post a Comment