Car Accident मे चौपाल के मझोली गांव के 4 लोगों की मौत

भयानक हादसे मे 3 की घटनास्थल पर ही मृत्यु
संगड़ाह । उपमंडल संगड़ाह के साथ लगते चौपाल Subdivision के कुपवी इलाके में एक कार HP08B-9007 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। कार सवार सभी लोग एक परिवार के सदस्य बताये जा रहे है। Accident गुरुवार दोपहर हरिपुरधार-लवाण संपर्क मार्ग पर बाग मझोली नामक स्थान पर हुआ। कार में 5 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण कि तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला ने हरिपुरधार CHC ले जाते समय रास्ते दम तोड़ा। मृतकों की पहचान रोशन पुत्र धनीराम (32), राजेंद्र पुत्र नैन सिंह (33) और जीवन सिंह (70) के रूप में हुई है। इनकी घटनास्थल पर मृत्यु हुई है।
मृतक महिला की पहचान विद्या देवी पत्नी केदार सिंह (42) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसे के दो मृतक रोशन व राजेंद्र शिक्षा विभाग में TGT के पद पर कार्यरत थे। शिक्षक समाज में उनकी मृत्यु पर शोक की लहर है। कार मे मौजूद रणबीर नामक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। सभी लोग बाग मझोली गांव के रहने वाले हैं। DSP चौपाल राज कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि, मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर संगड़ाह में बंद रहा बाजार 

व्यापार मंडल नौहराधार द्वारा आयोजित की गई शोकसभा

संगड़ाह। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक स्वरूप संगड़ाह में बाजार बंद रहा। गुरुवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर यहां दवाई की दुकानें भी बंद रही, हालांकि शराब की दुकान, बीयर बार व राशन डीपो आदि खुले रहे। गुरूवार भाजपा नेताओं द्वारा अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाए जान पर रखा गया कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार सहित क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया। सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री सीमा कन्याल, बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा, भाजपा रेणुकाजी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा व मंडल महामंत्री बलवीर ठाकुर आदि ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरी संवेदना जताई। इस अवसर पर नौहराधार में व्यापार मंडल अध्यक्ष जोगिंदर चौहान की मौजूदगी में शोक सभा का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

अनुराग ठाकुर को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी

संगड़ाह। अनुराग ठाकुर मोदी मंत्रिमंडल में सूचना एवं प्रसारण तथा खेल मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपाइयों ने उन्हें बधाई दी। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, BDC अध्यक्ष मेलाराम शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा महामंत्री, ठाकुर तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर आदि ने अनुराग ठाकुर को मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। महज 47 साल की आयु में अनुराग ठाकुर के कैबिनेट मंत्री बनने से क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है। इससे पूर्व अब तक हिमाचल से केवल केवल शांता कुमार, आनंद शर्मा, पंडित सुखराम, वीरभद्र सिंह व जेपी नड्डा आदि ही कैबिनट मंत्री रहे है।भाजपा मंडल महामंत्री बलवीर ठाकुर ने बताया कि, आज हालांकि भाजपा द्वारा संगड़ाह मे लड्डू बाटकर जश्न मनाने का कार्यक्रम रखा गया था, मगर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के चलते कार्यक्रम रद्द किया गया। भाजपाइयों ने वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरी संवेदना जताई।

सिरमौर में चलाया जाएगा पौधारोपण महाअभियान 

जिला में 102 बीघा भूमि पर रोपे जाएंगे 72,000 से अधिक पौधे 

नाहन। जिला सिरमौर में 102 बीघा भूमि पर 72,000 पौधे रोपित किये जाएगें जिसके लिए जिला रेड क्रॉस सोसायटी केबैनर तले पौधारोपण महाअभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी Deputy Commissioner सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि, राज्यपालकार्यालय से जुलाई माह के दौरान बडे स्तर पर पौधारोपण करने के आदेश प्राप्तहुए हैं जिसके अंतर्गत यह महाअभियान चलाया जाएगा। सिरमौर में आगामी वन महोत्सवपर इस महाअभियान की शुरूआत की जाएगी जिसके अंतर्गत पूरे जिला में पौधा रोपणकिया जाएगा। इस महाअभियान के अंतर्गत जिला रेड क्रॉस सोसायटी के बैनर तले 24,000 पौधे रोपित किए जाएगें, जबकि वन विभाग के अंतर्गत 48,000 से अधिक पौधे रोपितकिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, इस पौधारोपण अभियान के अंतर्गत उपमण्डल नाहन के धार क्यारी, जोहडों और खैरी चेंगण क्षेत्रों में लगभग 4 हैक्टेयर भूमि पर व उपमण्डल पच्छाद के बाग पशोग और चन्दोली महलोग पचांयतों में लगभग 3 हैक्टेयर भूमि पौधा रोपण कियाजाएगा। इसी प्रकार, उपमण्डल राजगढ के शिलांजी में 2 हैक्टेयर भूमि पर, उपमण्डल पांवटा साहिब के मानपुर देवडा में 2 हैक्टेयर भूमि पर, उपमण्डल संगडाह के दिवडी-खड़ाहं क्षेत्र में 2 हैक्टेयर भूमि पर तथा उपमण्डल शिलाई के ग्वाली पश्मी में 2 हैक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका परिषद नाहन के लगभग 16 स्थानों पर पौधा रोपण किया जाएगा और नाहन के जेल परिसर की 110 बीघा भूमि सहित जिला के सभी शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में भीपौधारोपण किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि इस महाअभियानको सफल बनाने के लिए जिला सिरमौर में सभी ग्राम पंचायत, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य, एनसीसी व एनएसएस के सदस्य, सभी महिला मण्डल व युवा मण्डल, स्वयंसहायता समूह व गैरसरकारी सस्थाएं हिस्सा होंगे। इस बैठक में उपायुक्त ने सभी उपमण्डलाधिकारियों को उप मण्डल स्तर पर रेड क्रॉस कमेटी स्थापित करने के आदेश दिए और बडे़ स्तर पर लोगों को इस कमेटी में जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने उपमण्डल स्तर पर सभी विभागों को इस अभियान के लिए जिला वासियों को जोडने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।  उन्होने कहा कि, इस अभियान के दौरान कच्नार, चील, तूनी, शीशम, बॉस, आंवला, जामुन, अशोक, बेल, अर्जुन,नीम, आम व पीपल सहित अन्य मेडिसन पौधे भी रोपित किए जाएंगे।


Comments