12 क्लस्टर के 30 लोग हुए शामिल
संगड़ाह। विश्व बैंक के सौजन्य से पोषित हिमाचल प्रदेश विकास परियोजना के तहत शुक्रवार को उद्यान विभाग संगड़ाह द्वारा नौहराधार में 10 क्लस्टरों के बागवानों को बागवानी संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। शिविर मे संगड़ाह खंड के नौहराधार, उलाना, थनगा, चुनवी, घन्दूरी, देवामानल, भूटली, कांडों, बढ़ोल के अलावा पच्छाद के दो क्लस्टर ने भाग लिया।उपरोक्त क्लस्टरों में विभाग द्वारा बागबानों को मुफ्त सिंचाई सुविधा प्रदान की जा रही है। इसमे टैंक निर्माण व सिंचाई योजना शामिल है। इन योजनाओं से सैंकड़ों किसानों व बागबानों को फायदा होगा। गौरतलब है कि, कई क्षेत्रों में निर्माण कार्य प्रगति पर चला हुआ है, जबकि कुछ क्षेत्रों में अभी निर्माण कार्य शुरू होना है।इस बैठक में डॉ शरद गुप्ता, व एचआर महाजन ने क्लस्टरों के पदाधिकारियों को वित्तिय संबधी जानकारियां दी तथा बागबानी की नई तकनीक के बारे में अवगत कराया। सुनीता देवी ने सामाजिक विकास विशेषज्ञ ने क्लस्टरों को इस स्कीम के बारे में सोशल कमेटी गठित करने व उनके कार्य बारे में विस्तृत जानकारी दी।
संगड़ाह Block मे आज 1229 को लगी Covid प्रतिरक्षण Vaccine
स्वास्थय खंड संगड़ाह मे शुक्रवार को 1,229 लोगों को Corona से बचाव की Vaccine लगी। स्वास्थ्य खण्ड संगडाह तथा शिलाई मे जिला की औसत दर से कम लोग अब तक टीकाकरण करवा रहे हैं। Sangrah Police ने आज MV act के 2 तथा COTPA की अवहेलना पर 2 चालान काटे।
चालक परिचालक महासंघ की बैठक मे हुई समस्याओं पर चर्चा
संगठन के राज्य अध्यक्ष रहे उमेश शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि
संगड़ाह। राजकीय व अर्ध राजकीय चालक परिचालक संघ की संगड़ाह इकाई द्वारा शुक्रवार को विश्राम गृह परिसर में आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होने से पहले हाल ही मे हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे उमेश शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान मौजूद संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश में विभिन्न सरकारी वाहनों में चालक व अन्य पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की बेहतरी के लिए मरते दम तक संघर्ष किया। बैठक में संगड़ाह इकाई के अध्यक्ष जगदीश कुमार, उपाध्यक्ष अनिल व महासचिव सत्यराम के अलावा जिला अध्यक्ष मानसिंह तथा प्रदेश कार्यसमिति उपाध्यक्ष सदानंद कमल आदि ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान संगड़ाह क्षेत्र में सरकारी गाड़ियों में बतौर Driver सेवाएं दे रहे हैं बेलदार तथा क्लीनर आदि को जल्द बतौर ड्राइवर नियुक्त किए जाने संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील भी विभाग से की गई। बैठक मे लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह मे फिर से जेई मैकेनिकल की नियुक्ति की मांग भी सरकार से की गई।पूर्व PM राजीव गाँधी जयंती पर कांग्रेस मंडल इकाई ने किया पौधारोपण
हरिपुरधार हैलिपैड के समीप लगाए देवदार के पौधे
संगड़ाह। Congress मंडल इकाई द्वारा शुक्रवार को हरिपुरधार में पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गाँधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाने के बाद हैलिपैड के समीप थ्यानबाग में उनकी याद में पौधारोपण किया गया। उनके जन्मदिवस पर हरिपुरधार जोन द्वारा विचार संगोष्ठी भी आयोजित की गई। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, राजीव गांधी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए । उन्होंने कहा कि, राजीव गांधी मात्र 40 साल की उम्र में भारत के प्रधानमंत्री बने और देश में कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि, आज देश में जो संचार की क्रान्ति हे उसका श्रेय राजीव गांधी को जाता हे। उन्होंने देश के युवाओं को 18 वर्ष उम्र का मताधिकार दिलाया। पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान ने कहा कि, राजीव गांधी द्वारा किये गए कार्यो को देश हमेशा याद रखेगा तथा उनके कार्यो को कांग्रेस पार्टी जन जन तक पहुंचाएगी। जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर ने कहा कि, राजीव गांधी ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधो में सुधार किया और आर्थिक एवं वैज्ञानिक सहयोग का विस्तार किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान, पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, पूर्व BDC उपाध्यक्ष दलीप चौहान, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर, महल कांग्रेस जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, जोन महासचिव अनिल ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक चौहान व मण्डल महासचिव नेत्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment