Workshop में Adv अमित अत्री व अधिवक्ता विवेक वर्मा ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के सभी मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी प्रतिभागियों ने घरेलू हिंसा मामले के संबंधी अपने समस्याओं महिला आयोग की अध्यक्षता को अवगत कराया। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग विकास अधिकारी सहित विभाग के सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
हिंदी दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रंजना प्रथम
विद्यार्थी परिषद द्वारा संगड़ाह महाविद्यालय में करवाई गई प्रतियोगिता
संगड़ाह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हिंदी दिवस पर राजकीय महाविद्यालय में आयोजित करवाई गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रंजना प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता में नीलम दूसरे तथा निकिता तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के आयोजक एवं विद्यार्थी परिषद पदाधिकारी अभिषेक, शुभम, पवन व अजय आदि ने बताया कि, क्विज में 70 बच्चों ने भाग लिया।कार्यवाहक प्राचार्य डॉ देवराज शर्मा द्वारा बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
साप्ताहिक क्विज में संगड़ाह ब्लॉक 1st
संगड़ाह। प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा करवाए जाने वाली साप्ताहिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इस बार संगड़ाह ब्लॉक सिरमौर जिला मे प्रथम रहा। BRCC मायाराम शर्मा ने बताया कि, प्रारम्भिक शिक्षा खंड संगड़ाह के 93 विद्यालयों के 1,900 के करीब बच्चे आनलाइन शिक्षा अथवा विभिन्न Whatsapp groups से जुड़े हैं, जिनमें से लगभग 1,500 ने प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या के बावजूद बड़ी संख्या मे छात्र आनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
खाला-क्यार मे पति-पत्नी ने निगला जहर
संगड़ाह। रेणुकाजी के समीम मौजूद खालाक्यार गांव में मंगलवार को युवा पति-पत्नी द्वारा एक साथ जहर निगले जाने का मामला सामने आया। दम्पति के अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को इसकी सूचना मिली। बताया जा रहा है कि, पति की उम्र 23 साल व पत्नी की 19 साल है तथा इसी साल इनकी शादी हुई थी। महिला गर्भवती भी बताई गई है। ददाहू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दंपत्ति को Medical College नाहन रैफर किया गया है। पुलिस इस बात की छानबीन मे जुटी हुई है कि, क्या दोनों ने एक साथ जहर निगल लिया है। महिला का पति थाना कसोगा गांव का रहने वाला बताया गया है और जानकारी के अनुसार वह पत्नी के साथ ससुराल आया था। Police मायका व ससुराल पक्ष के बयान दर्ज करने में जुटी है। एसपी सिरमौर ओमापति जमवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि, आईओ द्वारा जांच शुरू की जा चुकी है।
Comments
Post a Comment