सिरमौर में शुरू हुआ महिला शक्ति केंद्र

केंद्र में महिला SHG द्वारा निर्मित उत्पादों की होगी बिक्री
नाहन । जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के मुख्य Post Office परिसर में बुधवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से स्थापित किए गए महिला शक्ति केंद्र का ADC सिरमौर सोनाक्षी तोमर ने  शुभारंभ किया। सोनाक्षी तोमर ने बताया कि, महिला शक्ति केंद्र में जिला सिरमौर के विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचने के लिए एक प्लेटफार्म दिया जाएगा, जहां महिलाओं द्वारा बनाई गई उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि, महिला शक्ति केंद्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व डाक विभाग के सहयोग से स्थापित किया गया है। इसके लिए उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों का मुख्य डाकघर में महिला शक्ति केंद्र के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि, ऐसे प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि, महिला शक्ति केंद्र में चीड़़ के पतियों व से निर्मित वस्तुएं, जूस, स्क्वैश, जैम, आचार, शैंपू, साबुन व स्वेटर खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे।

Budget न मिलने पर ABVP कार्यकर्त्ताओं ने खुद ही बना डाला College का रास्ता  

भूस्खलन की चपेट में आने से बंद हुआ था पैदल रास्ता 

संगड़ाह। विद्यार्थी परिषद की संगड़ाह महाविद्यालय इकाई द्वारा बारिश व भूस्खलन से बंद हुए कॉलेज के रास्ते की बिना सरकारी मदद के मुरम्मत की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शुभम, पंकज अभिषेक व पवन आदि द्वारा बुधवार को रास्ते के क्षतिग्रस्त हिस्से को चलने लायक बनाया गया।‌ परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि, गत दिनों वह स्थानीय Principal को पैदल रास्ते की मुरम्मत को लेकर ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, मगर अब तक इस बारे कोई कार्यवाही होना शेष है। उन्होंने कहा कि, BDC संगड़ाह, जिला परिषद सिरमौर व क्षेत्र के दोनों मुख्य दलों के स्थानीय नेताओं से भी छात्र संगठनों द्वारा रास्ते की मुरम्मत के लिए Budget की मांग की गई है, जो आज तक नही मिला। सरकारी बजट का ओर इंतजार वह नही कर सकते थे।

संगडाह परियोजना के सीऊं में पोषण जागरूकता शिविर आयोजित

संगड़ाह। बाल विकास परियोजना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र सीऊं मे बुधवार को पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पोषण माह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं सहायता समूह सीऊं की प्रधान मंजू बाला शर्मा ने की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकता महिमा चौहान ने पोषण माह व पौष्टिक आहार पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, बच्चों, धात्री व गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार का विशेष महत्व रहता है। कार्यक्रम मे स्थानीय महिला मंडल की लगभग सभी सदस्य मौजूद रही।

MV act तोड़ने व Mask न पहनने के लिए संगड़ाह Police ने किए 5 चालान 

संगड़ाह। वाहन अधिनियम व COTPA की अवहेलना तथा सार्वजनिक स्थान पर Mask न पहनने के लिए यहां पुलिस द्वारा बुधवार को कुल 8 चालान काटे गए। Sangrah Town मे आज MV act के तहत 4 व COTPA के 3 चालान किए, जबकि Mask न पहनने के लिए 1 शख्स का चालान कटा। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार लोगों को वाहन अधिनियम व Corona SOP के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है

अशोक शर्मा चुने गए TGT Arts संघ के Block अध्यक्ष 

संगड़ाह। टीजीटी Arts शिक्षक संघ की नौहराधार खंड इकाई द्वारा अशोक शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा देवेंद्र शर्मा, मीरा सुषमा व वीरभद्र नेगी को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई। प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापक संघ की सिरमौर इकाई के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने बताया कि, सर्वसम्मति से उक्त चुनाव संपन्न। उन्होने कहा कि, बुधवार को संघ की शिलाई खंड इकाई का भी गठन किया गया।


 

Comments