ऊर्जा मंत्री ने किया 33KV Substation संगड़ाह का निरीक्षण

मुख्यमंत्री आज करेंगे 8 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ
संगड़ाह। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा शुक्रवार सांय 33 केवी सबस्टेशन संगड़ाह का निरीक्षण किया गया। सुखराम चौधरी ने कहा की, कि, सबस्टेशन व इसे 33केवी लाइन से जोड़ने पर करीब आठ करोड़ की राशि खर्च की गई है तथा इससे उपमंडल संगड़ाह के करीब 70 गांव की लोगों को बिजली सुविधा मिल रही है। सबस्टेशन को गिरिनगर व राजगढ दोनों लाईन से जोड़ा गया है, जिसके चलते क्षेत्रवासियों को अघोषित पावर कट की समस्या से निजात मिली।
उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री कल क्षेत्र मे करोड़ों की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान BJP नेता रूप, सिंह प्रताप तोमर, नारायण सिंह, प्रताप ठाकुर, मनोज ठाकुर, जगत सिंह व शर्मानंद शर्मा आदि द्वारा हिमाचल के उर्जा मंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया।‌ भाजपाइयों ने ऊर्जा मंत्री को संगड़ाह में विद्युत मंडल कार्यालय तथा Civil अथवा ज्युडिशियल Court खोले जाने संबंधी मांग पत्र भी सौंपा। ऊर्जा मंत्री ने मांगे मुख्यमंत्री से पूरा करवाने के प्रवास का भरोसा भी दिया। इस दौरान विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता अभियंता नाहन मंदीप सिंह सहित विभाग के कईं अधिकारी मौजूद रहे।


Comments