ABVP ने संगड़ाह College मे करवाई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

संगड़ाह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगडाह द्वारा महाविद्यालय में महारानी लक्ष्मी बाई जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता मे कुल 65 Students ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी मे प्रथम स्थान मीनाक्षी, द्वितीय स्थान नितेश व तृतीय स्थान कविता ने प्राप्त किया। 

College के Princepal डॉ. देवराज शर्मा द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थी परिषद की संगड़ाह इकाई के पदाधिकारी ट्विंकल, अभिषेक, शुभम व रणवीर ने बताया कि छात्रों मे देशप्रेम तथा राष्ट्रवाद का जज्बा जगाने के उद्देश्य से ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

HRTC की लापरवाही से संगड़ाह की 44 पंचायतों को झेलनी पड़ रही है परेशानी

चंडीगढ़ व राजगढ़ Buses बंद होने तथा देवना बस से ददाहू मे यात्रियों को उतारे जाने से लोगों में रोष

संगड़ाह। परिवहन निगम की लापरवाही तथा मनमानी से विकास खंड संगड़ाह की 44 पंचायतों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र से जिला मुख्यालय नाहन के लिए चलने वाली देवना-थनगा बस के यात्रियों को ददाहु से दूसरी बस मे भेजने अथवा बसे बदलने हर रोज क्षेत्रवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा हरिपुरधार-संगड़ाह-चंडीगढ़ के डेढ़ साल से बंद बंद होने तथा संगड़ाह-राजगढ़ व सोलन बस के रूट मनमाने ढंग से बदलने पर भी क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। सुरेश पुंडीर, संतराम शर्मा, पुनीत शर्मा, विनोद कुमार व बाला दत आदि शिकायतकर्ताओं ने बताया कि, देवना-थनगा बस के पूर्व निर्धारित तरीके से न चलने से करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। संगड़ाह मे 9 माह से 108 एंबुलेंस न होने से बीमार लोगों को भी कईं बार बसों से यात्रा करनी पड़ती है और परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा लोकल बस 2 साल से जहां गांव टिकरी नही जा रही है, वहीं एक सप्ताह पहले तक HRTC कर्मचारियों द्वारा डेढ़ साल से Sunday को बसे बंद अथवा खड़ी की जा रही थी। करीब 90 हजार की आबादी वाले विकास खंड संगड़ाह मे जहां HRTC की केवल डेढ़ दर्जन बसें चलती है, वही संगड़ाह मे जमीन उपलब्ध होने के बावजूद Bus-Stand का निर्माण शुरू नही हुआ। सोलन डीपो की संगड़ाह-राजगढ़ बस पिडीयाधार तक ही चलने के कारण क्षेत्र के लोगों को राजधानी शिमला जाने के लिए कोई भी सरकारी बस उपलब्ध नही है। HRTC के RM नाहन संजीव बिष्ट छुट्टी पर बताए गए। अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि, देवना बस को International मेला रेणुकाजी के चलते नाहन से बड़ी बस आने के कारण ददाहू मे बदला जा रहा था तथा जल्द इसे सीधा चलाया जाएगा। उन्होने कहा कि, Corona काल मे बंद हुई अंतर्राज्यीय चंडीगढ़ बस शीघ्र ही फिर से शुरू कर दिया जाएगा।


 

Comments