मंहगाई के मुद्दे पर Congress मंडल इकाई ने ददाहू मे किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस MLA ने उपचुनाव में BJP की हार को बताया जनता का आक्रोश 

संगड़ाह। बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस रेणुकाजी मंडल इकाई द्वारा बुधवार को ददाहू में विरोध प्रदर्शन किया गया।‌ स्थानीय कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य बाजार में Rally निकालकर जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।‌ इस दौरान कांग्रेस रेणुकाजी मंडल पदाधिकारियों के अलावा Party के विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने कहा कि, भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की बदौलत प्रदेश व देश में महंगाई विकराल रूप धारण कर चुकी है। 

उन्होंने कहा कि, Chief Minister जयराम ठाकुर हर मोर्चे पर नाकाम रहे है, जिसके चलते जनता में नाराजगी है। हिमाचल मे हाल ही में हुए उपचुनाव में BJP की चारों सीटों पर हार को उन्होंने जनाक्रोश बताया। गौरतलब है कि, विधायक विनय कुमार हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मेला रेणुकाजी के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई दो दर्जन घोषणाओं, करोड़ों उद्घाटन तथा स्थानीय विधायक को रेणुमंच से संबोधन का मौका न दिए जाने के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री व Government of Himachal की कड़ी निंदा कर चुके हैं।‌

 


Comments