संगड़ाह। स्वास्थ्य खंड संगड़ाह में एक बार फिर से Covid-19 ने दस्तक दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत दो कर्मचारी कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं तथा एक कर्मचारी के पिता की report भी करोना Positive पाइ गई। क्षेत्र में इस प्रकार 3 लोगों के कोरोना महामारी की चपेट मे आने से एक बार फिर से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इलाके मे कोरोना संक्रमण जारी होने के बावजूद क्षेत्र में अधिकतर लोग बिना Mask के घूमते दिखाई दे रहे हैं। Police व प्रशासन द्वारा दी गई ढील के उपरांत सभी लोग महामारी व कोरोना SOP को लगभग भूल चुके हैं तथा बिना मास्क के बेखौफ होकर घूम रहे हैं। हाल ही में हुए International मेला रेणुकाजी मे भी नेता व आम लोगों को बिना मास्क के ही घूमते देखा गया। लोग इलाके मे फिर से कोरोना संक्रमण शुरू होने के लिए मेला रेणुकाजी मे कोविड एसओपी की अवहेलना को मुख्य वजह मान रहे हैं। संगड़ाह में 2 कर्मचारियों सहित 3 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के उपरांत विभाग द्वारा अस्पताल परिवार को सैनिटाइज करवाया गया। कार्यवाहक BMO संगड़ाह डॉ कृष्णा भटनागर ने बताया कि, तीन दिन पहले पोजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क मे आए सभी 15 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। उन्होने कहा कि, पोजिटिव कर्मचारियों का आइसोलेशन मे इलाज चल रहा है। SDM संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी के अनुसार गुरुवार को सभी Sample negative पाए गए।
Comments
Post a Comment