संगड़ाह के भलाड़ मे Pic-Up Accident मे 1 की मौत

पिक-अप गहरी खाई में गिरने से 1 गंभीर रूप से घायल

संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले भलाड़ गांव के समीप एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की Death हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार घायल व्यक्ति को पहले संगड़ाह और फिर Medical College नाहन ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक पिकअप नंबर HP 79-1915 भलाड़ से पियुलीलानी की तरफ जा रही थी। बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में भलाड़ गांव के 45 वर्षीय चंदन सिंह स्पूत्र जीत सिंह की मौत हो गई है, जबकि इसी गांव के 35 वर्षीय प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हुए है। प्रेमपाल की हालत अब तक खतरे से बाहर बताया जा रही है। DSP संगडाह शक्ति सिंह घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, हादसे में भलाड़ के एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि इसी गांव के एक अन्य घायल हुए है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। SDM संगडाह डॉ विक्रम नेगी ने कहा कि, मृतक के परिजनों को 20 हजार व घायल व्यक्ति को 10 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। केस तैयार होने पर मृतक को सरकार की तरफ से कुल 4 लाख मिलेंगे।


Comments